शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए गर्मियों में बनाएं खीरे की लस्सी

05 Jun 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए लोग ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। वो चाहे नींबू का शरबत हो या फिर दही से बनी ठंडी लस्सी हो।

लेकिन आज हम आपको खीरे की लस्सी बनाना सिखाएंगे। जो खाने के साथ एक शानदार कॉम्बिनेशन है।

एक तरफ जहां खीरा पानी से भरपूर होता है, तो वहीं दूसरी तरफ दही खाने से पेट को बेहद ठंडक मिलती है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि खीरे की लस्सी कैसे बनाएं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कुछ पुदीने के पत्तों को अच्छे से क्रश कर लें।

इसके बाद एक बर्तन में दही डालें और उसे अच्छे से फेंट लें। फिर इसमें क्रश किए हुए पुदीना के पत्ते और पानी डालें।

अब इन सभी चीजों को अच्छे से फेंटें। इसके बाद लस्सी में बर्फ के टुकड़े को मिक्स करें। इसके बाद तैयार लस्सी को पुदीने के पत्तों से गार्निश करें। फिर उसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।