घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी रसमलाई, जानें आसान रेसिपी

15 Jul 2024

रसमलाई खाना आखिर किसे नहीं पसंद होता है, लेकिन इसे घर पर तैयार करना बहुत ही कम लोगों को आता है।

आइए जानते हैं घर पर रेस्टोरेंट जैसी रसमलाई बनाने का आसान तरीका।

रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले छेना को एक प्लेट में रखकर मसल-मसल कर मुलायम और चिकना कर लें।

छेना मुलायम होने के बाद नींबू के आकार का छेना गोल बना लें। इसके बाद गोले को दोनों हाथों की हथेलियों के बीच रखकर दबा दें, जिससे चपटा हो जाए।

छेना की टिक्की बनाकर चाशनी के लिये एक बड़े बर्तन में पानी लें और शक्कर पानी में डाल कर उबालें। शक्कर घुलने के बाद छेने की टिक्कियां डालकर 20 मिनट तक उबालें।

अच्छी तरह से पकने पर छेना फूलकर 2 गुने साइज का हो जाएगा। टिक्की पक जाने पर नीचे उतार दें और ठंडा होने दे।

अब एक बर्तन में दूध को गर्म करें और इसमें शक्कर, मेवा, कुटी हुई इलायची और केसर डालकर दूध को कुछ और देर तक पकाएं। रसमलाई तैयार है।

अब रसमलाई को फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दें। ताकि ठंडी हो जाए। अब इसमें मेवों से गार्निश कर सर्विंग बाउल में निकाल कर पूरे परिवार के साथ आनंद लें।