यहां जानें कच्चा प्याज खाने के मात्र 5 फायदे, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

15 Jun 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

प्याज भारतीय रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली एक ऐसी सब्जी है। जिसे लोग हर व्यंजन को बनाने के लिए उपयोग करते हैं।

ऐसे में कई लोग इसकी दुर्गंध की वजह से इसे कच्चा खाने से बचते हैं, लेकिन कच्चा प्याज हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, तो आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में...

कच्चे प्याज में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए मददगार साबित होता है और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है।

इसके अलावा कच्चे प्याज को डाइट में शामिल करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

अगर किसी को गठिया की समस्या है, तो उसके लिए कच्चा प्याज काफी मददगार साबित होगा। इसमें मौजूद कंपाउंड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया जैसी समस्याओं में राहत दिला सकते हैं।

कच्चे प्याज में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मे पाई जाती है, जिससे शरीर होने वाली कई बीमारियों को बचाने में मदद मिलती है।

कच्चा प्याज विटामिन सी और बी6, फोलेट और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।