Election Results 2024: लोकसभा चुनावों के लिए 542 सीटों पर वोटिंग की गिनती जारी है। गुजरात की एक सीट (सूरत) बीजेपी निर्विरोध जीत चुकी है। अब तक रुझान/नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए 294 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक का प्रदर्शन मजबूत रहा। इंडिया ब्लॉक 232 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि अन्य को 17 सीटें मिलती दिख रही हैं। चुनाव मैदान में उतरे कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला भी होगा। आइए, देश की हॉट सीटों में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, नकुलनाथ समेत अन्य नेताओं की क्या स्थिति हैं। कौन आगे, कौन पीछे है?

कौन आगे?
1) नरेंद्र मोदी (वाराणसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के अजय राय उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हैं।)
2) राहुल गांधी (वायनाड, रायबरेली): कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरी बार केरल की वायनाड और पहली बार यूपी की रायबरेली सीट से मैदान में हैं।  
3) अमित शाह (गांधीनगर): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूसरी बार गुजरात के गांधीनगर से भारी मतों से जीत दर्ज की है। 
4) राजनाथ सिंह (लखनऊ): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी की लखनऊ सीट से 20 हजार मतों से आगे हैं।  
5) नितिन गडकरी (नागपुर): केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे के खिलाफ निर्णायक बढ़त बनाई।
6) अखिलेश यादव (कन्नौज): यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने प्रतिद्वंदी पर 1 लाख से ज्यादा वोट की बढ़त बना ली है।
7) शिवराज सिंह चौहान (विदिशा): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 6 लाख मतों से आगे हैं। उनके सामने कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा हैं। शिवराज पहले भी इसी सीट से सांसद चुने गए। 
8) ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना): केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने गढ़ में निर्णायक बढ़त बना ली है। उन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे। 
9) हेमा मालिनी (मथुरा): बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी मथुरा सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट से आगे हैं। 
10) संबित पात्रा (पुरी): भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा की पुरी सीट पर 55 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
11) सुप्रिया सुले (बारामती): महाराष्ट्र की इस सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने एनसीपी (अजीत पवार गुट) की सुनेत्रा पवार के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना ली है।
12) बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली): बीजेपी ने दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को नई दिल्ली सीट से उतारा था। बांसुरी ने यहां निर्णायक लीड ले रखी है।
13) असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद): एआईएडीएमके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

कौन पीछे?
1) स्मृति ईरानी (अमेठी): पिछले चुनाव में राहुल गांधी को धूल चटाने वाली भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी इस बार खुद कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से 95 हजार वोटों से पिछड़ गईं।
2) नकुलनाथ (छिंदवाड़ा): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथ से छिंदवाड़ा सीट फिसलती दिख रही है। उनके बेटे नकुलनाथ बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू से पिछड़ गए। 
3) मेनका गांधी (सुल्तानपुर):
4) डॉ. जितेंद्र सिंह (उधमपुर):
5) दिग्विजय सिंह (राजगढ़): मध्य प्रदेश की इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी सांसद रोडमल नागर से है। दिग्गी राजा करीब 50 हजार मतों से पिछड़ गए।   
6) शशि थरूर (तिरुवनंतपुरम): 
7) भूपेश बघेल (राजनांदगांव): छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी से करीब 25 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। 
8) अरुण गोविल (मेरठ): यूपी की इस सीट पर बीजेपी ने रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। वे सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा से 17 वोट से पिछड़ गए।
9) अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर): पश्चिम बंगाल की इस सीट पर टीएमसी प्रत्याशी और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने बाजी मार ली है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन 10 हजार से ज्यादा वोट से पिछड़े।