PM Modi Bhagalpur Visit Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (24 फरवरी) को बिहार के भागलपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के मखाना, भागलपुर के सिल्क और रेमस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा, पूर्वोत्तर से विकासित भारत का उदय होगा। हमारी सरकार बिहार को विकिसत राज्य बनाने रेल, सड़क और पुल जैसे अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम कर रही है। पीएम मोदी ने इससे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित अन्य नेता भी मंच पर मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले बिहार की विकास परियोजनाओं से जुड़ी वीडियो फिल्म का प्रदशन किया गया। इसमें विभिन्न बड़े शहरों को जोड़ने वाले हाइवे, पुल, रेलवे प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी गई।
भागलपुर में PM मोदी Live Updats
- आज प्रयागराज में एकता और आस्था का महाकुंभ चल रहा है। देश दुनिया के लोग इसमें शामिल हो रहे हैं, लेकिन ये जंगलराज वाले लोग महाकुंभ को भद्दी-भद्दी गाली दे रहे हैं। राममंदिर को कोसने वाले यह लोग महाकुंभ की भी बदनामी करते हैं, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार के लोग इन लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे।
- कांग्रेस और आरजेडी के लंबे शासन काल ने बिहार तबाह किया और बर्बाद किया है, लेकिन अब हम बिहार के पुराने और गौरवपूर्ण स्वरूप में लानेे काम कर रहे हैं। भागलपुर से तक फोललेन, बिक्रमपुरा से कटारिया तक नई रेललाइन की स्वीकृति दे दी है। विक्रमशिला और नालंदा विवि भारतीय के प्रमुख ज्ञान पुंज थे। हमने फिर पुराने वैभव को लौटाएंगे।
- बिहार सरकार भागलपुर में बिजली कारखाना लगाने का काम कर रही है। निश्चित ही इससे यहां के विकास और रोजगार के नए अवसर उपत्पन्न होंगे।
- आज देश के 30 लाख किसान एफपीओ से जुड़े हैं। 40 फीसदी से ज्यादा एफपीओ ऐसे हैं, जो किसानों के कल्याण में सकारात्मक भूमिका
- हमारी सरकार ने देश में 10 हजार किसान उत्पादक संघ बनाने का लक्ष्य रखा था, आज देश में इस लक्ष्य को प्रात्प कर लिया है। इसमें बिहार का बड़ा योगदान है। बिहार के खगड़िया जिले का एक एफपीओ है, जो केला उत्पादन पर काम रकता है। इसके जरिए तमाम किसानों का फायदा हो रहा है।
- दलहन और तिलहन उत्पादन के लिए भी हमने कई प्रयास किए हैं। मेरा सपना है कि दुनिया की हर रसोई में भारत के किसानों का उगाया कोई न कोई उत्पाद तो होना ही चाहिए। इस बजट में हमने पीएम धन धान्य योजना की घोषणा की है। इसके तहत हर जिले में दो ऐसी फसलों का चयन किया जाएगा, जिसका उत्पादन वहां सर्वाधिक होता है। बाद में उसके अधिकाधिक उत्पादन के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- नदियों पर पुल न होने से बिहार के लोगों को बड़ी समस्या होती है, लेकिन हम बिहार में अनेकों पुल बनाने जा रहे हैं। गंगा पुल में 1100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बाढ़ की समस्या से निजात के लिए हमने हजारों करोड़ खर्च किए हैं। हमने एक सिंचाई परियोजना की घोषणा की जिससे मिथलांचल के लाखों किसानों को फायदा होगा।
- साथियो भारत आज कपड़े का भी बहुत बड़ा निर्यातक बन गया है। देश में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। भागलपुर सिल्क पूरे हिंदुस्तान में प्रसिद्ध है। केंद्र सकरार रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फैब्रिक सिल्क यूनिट को बढ़ावा दे रही है। भागलपुर के बुनकर साथियों को आधुनिक तकनीक और आर्थिक मदद मिलेगी।
- अब मखाना की बारी है। मैं खुद इसका उपयोग करता हूं। बिहार के मखाना को दुनिया के बाजार में फैलाना है। इस बार के बजट में हमने मखाना किसानों के लिए बड़ी राशि आवंटित की है। बजट में बिहार के किसानों और नवजवानों के लिए नेशनल इंस्टीट्यटू ऑफ फूड प्रोसेसिंग के तीन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इनमें से एक भागलपुर, मुंगेर और में बनाए जाएंगे।
- 10 साल पहले बिहार मछली उत्पादन में देश के 10 राज्यों में सबसे पीछे था, लेकिन अब वह देश में नंबर वन है। भागलपुर की पहचान तो डालफिन से होती रही है। पिछले 10 सालों में कृषि का निर्यात तेजी से बढ़ा है। कई कृषि उत्पाद तो ऐसे हैं, जो पहली बार निर्यात हो रहे हैं।
- हमने छोेटे किसानों के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं शुरू की है। पशुपालन और मछली पालन के लिए कर्ज और अनुदान दिया जाता है। मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया है। पहले मछली हम बाहर से लाते थे, लेकिन भारत आज इसमें आत्मनिर्भर बन गया है।
- ये कांग्रेस वाले और जंगलराज वालों की सरकार में जितना कृषि का बजट था, उतना तो हमने किसानों के खाते में बिभिन्न योजनाओं से डालते हैं। पहले ओला पाला जैसी आपदा में किसानों को बेसहारा जोड़ दिया जाता था, लेकिन हमने पीएम फसल बीमा योजना बनाई। जिसके तहत पौने 2 लाख करोड़ रुपए दे चुके हैं।
- अभी तक लगभग 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं। आज कोई बिचौलिए नहीं हैं। किसानों के सीधे खाते में यह राशि पहुंचती थी। पहले यह रुपया बिचौलिए हड़प लेते थे। लेकिन ये मोदी है, किसानों के हक का रुपए किसी को नहीं खाने देंगे।
- हमारी सरकार किसानों के बारे सोचती है। उनकी भलाई के काम करती है। इसलिए यूरिया के लिए किसानों को रुपए खर्च करने पड़ते थे, वह रुपए सरकार खर्च करती है। 12 लाख करोड़ रुपए हमने देश के करोड़ों किसानों के जेब से बचाया है।
- पीएम मोदी ने कहा, एनडीए सरकार न होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। बिहार का खाद कारखाना बंद पड़ा होता। यूरिया की एक बोरी भी 3 हजार रुपए की मिलती।
- जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह इन स्थतियों को कभी नहीं बदल सकते। NDA सरकार ने स्थितियों को बदला है। पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी, किसानों को परेशान होना पड़ता था, लेकिन हमने तो कोरोना के समय भी किसानों को भरपूर खाद उपलब्ध कराई है।
- साथियों मैंने लाल किले से समाज की 4 जातियों के बारे बताया था। जिसमें गरीब, किसान, महिला और युवा शामिल हैं। किसान हमारी पहली प्राथमिकता में हैं। किसान हमेशा संकट से घिरा रहता है।
- पीएम मोदी ने कहा, पीएम किसान निधि से बिहार 74 हजार से ज्यादा किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उनके खाते में अब तक 18 हजार करोड़ से अधिक पहुंच चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, साथियो महाकुंभ के समय में बिहार की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है और विरासत और विकसित भारत का सामर्थ भी है। - भागलपुर तिल्का माझी की भूमि है। शिवरात्रि के पवित्र मौके पर मुझे पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त के 22 हजार करोड़ सिंगल क्लिक से जैसे ही मैंने राशि ट्रांसफर की। किसान मोबाइल देखने लगे। उनके चेहरे खिल गए।
CM नीतीश बोले-हमारे लिए यह सौभाग्य की बात
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि पीएम मोदी बिहार की धरती से किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी कर रहे हैं। 76,000 से अधिक किसानों को फायदा होगा। केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी इस योजना से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है।