Weather Updates: देश में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुामान है। अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों और मुंबई और तेलंगाना सहित महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। 

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी बिहार पर दो अतिरिक्त चक्रवाती परिसंचरणों के कारण मध्य और पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की आशंका है। महाराष्ट्र में 8 से 11 जून तक और कर्नाटक में 8 और 9 जून को कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में  बिजली और तेज़ हवाओं के साथ व्यापक रूप से हल्की बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और  रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश में 15 तक मानूसन होगा सक्रिय
मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अभी बारिश के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूरी मिली है। रात के तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश में 15 जून तक मानसून सक्रिय हो सकता है। मध्य प्रदेश में 8 और 9 जून को कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

10 जून तक मुंबई पहुंच सकता है मानसून
अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ 8 और 9 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि के दौरान राजस्थान में भी धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बार देश के कुछ हिस्सों में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दी है।

हीटवेव से लोगों को मिल रही राहत
गर्मी के कारण हीटवेव चलने से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ अब लगातार पारे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ राज्यों में तो रात के तापमान में भी कमी आई है। वीटवेव से जूझ रहे मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ., उत्तरप्रदेश आदि के साथ कुछ अन्य राज्यों के लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है।

अगले 4-5 दिनों में कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश

  • असम और मेघालय में 11 और 12 को भारी बारिश की संभावना है। 8 से 12 जून तक उप-हिमालयी बंगाल और सिक्किम में, 9 से 12 जून तक असम और मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में और 8 और 12 जून को नागालैंड में भारी बारिश की उम्मीद है। अगले 4-5 दिनों में बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 
  • बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ, अगले सात दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, और उप-हिमालयी बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने की संभावना आईएमडी ने जताई है।