Pravati Parida new Deputy Chief Minister of Odisha: भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के नए उप मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने प्रावती परिदा को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। परिदा ओडिशा के पुरी जिले के निमापारा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं। वह पहली बार चुनाव लड़े और डिप्टी सीएम बन गईं।

कौन हैं प्रावती परिदा?
प्रावती परिदा का जन्म 1967 में हुआ और उन्होंने 1995 में उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा से एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद परिदा ने 2005 में लोक प्रशासन में एमए किया। उन्होंने ओडिशा हाईकोर्ट में वकील रही हैं। 2024 विधानसभा में ओडिशा के निमापारा सीट से चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। चुनाव में पहली बार जीतने के बाद भाजपा ने उन्हें ओडिशा के डिप्टी सीएम के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

 प्रावती परिदा की प्रोफाइल

नाम प्रावती परिदा
उम्र 57
लिंग फीमेल
पार्टी भाजपा
शिक्षा स्नातकोत्तर
निर्वाचन क्षेत्र निमापारा
आपराधिक मामले हां (9)
कुल संपत्ति 3.6 करोड़ रुपए
चल संपत्ति 2 करोड़ रुपए
अचल संपत्ति 1.7 करोड़ रुपए

राजनैतिक सफर
सियासत में आने से पहले भाजपा नेत्री प्रावती परिदा एक समाजिक कार्यकर्ता थीं। पुरी जिले में स्थित निमापारा निर्वाचन क्षेत्र में 18वें लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आयोजित ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजद के दिलीप कुमार नायक का सामना करने के लिए भाजपा ने फिर से परिदा को मैदान में उतारा। परिदा ने लगातार 2014 और 2019 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले BJD के दिलीप कुमार को 2024 विधानसभा चुनाव में हरा दिया। उन्हें कुल 95,430 वोट मिले और दिलीप कुमार नायक को 4,588 वोटों के अंतर से हराया।

12 जून को शपथ ग्रहण
24 साल से ओडिशा की शासन पर राज कर रही नवीन पटनायक की पार्टी को भाजपा ने शिकस्त दिया। 147 विधासभा सीटों वाली ओडिशा में इस बार भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 सीटों पर जीत हासिल की। इसके साथ ही बीजेपी ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर भी कब्जा जमा लिया। अब, पहली बार ओडिशा में भाजपा की सरकार बन रही है और नए मुख्यमंत्री के रूप में 12 जून को मोहन मांझी शपथ लेंगे। जबकि, भाजपा ने दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की घोषणा की है। इसमें प्रावती परिदा और KV सिंह का नाम शामिल है।