Aaj Ka Rashifal, 3 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 3 january 2024, बुधवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आरोग्यं सलाह 
लहसुन के फायदे -

लहसुन खाने से आपकी पाचन क्रिया अच्छी होती है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं।

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो गले के दर्द और बार-बार होने वाले जुकाम से छुटकारा दिलाता है।

दांत के दर्द में भी लहसुन काफी लाभदायक है। लहसुन में एलीसिन होता है, जो दांत के पास के जमे बैक्टीरिया, जर्म्स, जीवाणु इत्यादि को नष्ट कर देता है। दाँत के दर्द वाली जगह पर लहसुन को पीसकर लगा सकते हैं। इससे दांत दर्द में पूरी तरह से आराम मिलता है।

मेष राशि (Todays Aries Horoscope)
आज आप अपने बकाया वसूली के प्रयास में सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार भी आपके मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में शांति बनी रहेगी। धनहानि हो सकती है इसलिए सावधानी रखना होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें।  विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: चैती

वृष राशि (Todays Taurus Horoscope)
आज के दिन शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट हो सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल रहेगा। भाग्य का बराबर साथ मिलेगा। आज दिन भर प्रसन्नता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी मं कोई काम न करें।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: आसमानी

मिथुन राशि (Todays Gemini Horoscope)
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता सता सकती है, इसलिए परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। पुराना रोग भी उभर सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे लेकिन खर्च करने से बचना होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें नहीं तो बात बढ़ सकती है।
शुभ अंक: 52, शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि (Todays Cancer Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय आपके मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा, साथ ही पदोन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध हो सकता है, विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। आज घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है जिससे खर्च अधिक व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन शुभ रहेगा।
लकी अंक: 19, शुभ रंग: भूरा

सिंह राशि (Todays Leo Horoscope)
धन की प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनाने में कामयाब होंगे। तत्काल लाभ नहीं होगा, इसलिए ऐसे लालच से बचकर रहें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा, लेकिन अत्यधिक पैसे कमाने के लालच में आकर निवेश ना करें। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: वॉयलेट

कन्या राशि (Todays Virgo Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि संभव है। मातहतों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें। पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के फैसले आपके पक्ष में रहेंगे।
लकी अंक:  5, शुभ रंग: हरा

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों को आज के दिन प्रयास अधिक करना पड़ेगा। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। किसी खास व्यक्ति विशेष की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता हो सकती है।
लकी अंक:  44, शुभ रंग: पीला

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
आज के दिन धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। मान-सम्मान भरपूर मिलेगा। निवेश के लिहाज से शुभ दिन रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्य सिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: बैगनी

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
आज के दिन यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित हो सकता है, ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर अत्यधिक पैसा खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। लेकिन व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी अंक: 10, शुभ रंग:  हल्का नीला

मकर राशि (Todays Capricorn Horoscope)
आज के दिन धन की प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का बरावर सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। जोखिम उठाने से बचना होगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। अत्यधिक कार्य के कारण थकान व कमजोरी रह सकती है।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

कुम्भ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनाएंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में मामले में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी करने से बचें नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें।
लकी अंक: 48, शुभ रंग: काला

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा साथ ही आज आप कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति के रास्ते सुगम होंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल की व्यस्तता के कारण थकान व कमजोरी रह सकती है।
लकी अंक: 15, शुभ रंग: गुलाबी