Logo

Eid 2025 Date: जैसे-जैसे रमज़ान (Ramadan) अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच रहा है वैसे-वैसे दुनियाभर के मुसलमान ईद-उल-फित्र (Eid-ul-Fitr) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। एक महीने तक रोजा रखने वाले मुसलमानों के लिए ये पर्व पाक माना जाता है।

विभिन्न संस्कृतियों और अलग-अलग देशों में मनाया जाने वाला ईद-उल-फित्र सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एकता, शुक्र-गुजारी और सख़ावत का उत्सव है जिसे विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। ऐसे में ईद की तारीख का बड़ा महत्व होता है। चांद दिखने के समय से लेकर इस खास पर्व के बारे में सब कुछ जानिए।

कब है ईद?
इस साल भारत में इस्लाम के सबसे पवित्र महीनों में से एक रमजान, 1 मार्च को चांद के दिखने के बाद, रविवार 2 मार्च से शुरू हुआ था। वहीं सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले ही 1 मार्च को शुरू हो गया था। अब ऐसे में दुविधा है कि भारत और साउदी अरब में चांद का दीदार कब होगा और ईद उल फितर का त्योहार कब मनाया जाएगा। जानते हैं इसके बारे में-

भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
अगर 30 मार्च को आधा चांद दिखाई देता है, तो ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। और अगर चांद 31 मार्च को दिखाई दिया तो ईद 1 अप्रैल को होगी।

ये भी पढ़ें- Eid al-Fitr 2025: 31 मार्च या 1 अप्रैल... भारत में कब है ईद? जानें ईद-उल-फितर की सही डेट  

सऊदी अरब में कब होगी ईद?
अगर चांद 29 मार्च को दिखाई देता है, तो ईद 30 मार्च को होगी। अगर चांद 30 मार्च को दिखाई देगा तो ये 31 मार्च को होगी।

कुल मिलाकर भारत में 31 या 1 अप्रैल में से किसी एक दिन पर ईद होगी। हालांकि इस्लामिक कैलेंडर चांद के अनुसार चलता है, इसलिए ईद-उल-फित्र की आधिकारिक पुष्टि आधा चांद दिखने के बाद ही होगी। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश, जहां आमतौर पर मध्य पूर्व और पश्चिमी देशों की तुलना में रमजान एक दिन बाद शुरू होता है, वहां चांद 30 मार्च 2025 को दिखेगा, जो 1446 हिजरी के रमजान माह का 29वां दिन होगा।

मिडिल ईस्ट देशों में ईद:
सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत में ईद का चांद 29 मार्च 2025 को देखे जाने की उम्मीद है। ऐस में यहां 30 मार्च को ईद मनाई जाएगी।