(कीर्ति राजपूत)

First Lunar Eclipes 2024 : साल 2024 में पहला चंद्रग्रहण मार्च के महीने पर पड़ेगा। 25 मार्च को होली के दिन ग्रहण है। हालांकि भारत में इस ग्रहण का असर नहीं होगा। भारत के अलावा दूसरे देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा। भारत में ग्रहण भले ही दिखाई ना दे लेकिन साल का पहला ग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है। इसका असर उन्हें पूरे साल दिखाई देगा। वहीं, कुछ राशि के लोगों को सावधान रहने की भी आवश्यकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण का असर प्रत्येक राशि के जातक के लिए अच्छे और बुरे दोनों परिणाम लेकर आता है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से किन पांच राशि के लिए साल का पहला ग्रहण लाभदायक रहने वाला है। 

मेष राशि
इस राशि के जातक के लिए यह ग्रहण लाभदायक हो सकता है। अगर आप किसी पेशेवर फील्ड में हैं तो आप अपने काम के कारण सुर्खियों में रहेंगे। अगर आप कोई जोखिम भरा काम करते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि इस साल आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए नया साल आर्थिक सहायता देने वाला हो सकता है। इस साल अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप वित्तिय फील्ड में हैं तो आप अपने पैसों पर अच्छा नियंत्रण रख सकते हैं। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक के लिए भी यह साल अच्छा साबित होगा। अपने जो लक्ष्य तय किए हैं उनमें सफलता मिल सकती है। पेशेवर लोगों के साथ आपके संपर्क स्थापित होंगे। आपकी एक अलग पेशेवर पहचान बन सकती है। 

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक के जीवन में नए लोग आ सकते हैं। कुछ पुराने लोगों का साथ छूट सकता है।  वर्किंग प्लेस में आपके सहयोगियों की मदद मिल सकती है। इन सबके बीच आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।  

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए यह साल रोजगार के नजारिए से अच्छा रह सकता है। नई जिम्मेदारियां और कार्य के दायित्व से संबंध में सोच विचार कर फैसला करें। 

सिंह राशि
इस राशि के जातकों को संतुलित जीवन जीने की आवश्यता है। कार्य में दायित्व में प्रगति की संभावना है। 

तुला 
इस साल आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि नई उपलब्धि के कारण आपके सहयोगियों के बीच ईर्ष्या की भावना पनप सकती है।

वृश्चिक
इस साल आप ब्रेफ्रिकि के साथ फैसले ले सकते हैं। प्रगित के प्रयास में आपको सफलता मिलने की संभावना है। प्रेशर के दौरान आप सबसे अच्छा काम करके खुद को साबित कर सकते हैं। 

धुन
यह साल आपके लिए मुश्किलें दे सकता है। आप एक सफल लीडर साबित नहीं होंगे। वर्किंग प्लेस में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा नहीं रहेगा। 

मकर
मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है। दायित्वों और उद्देश्यों में सफलता मिल सकती है। अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। 

कुंभ
सहयोगियों के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसे लोग जो आपके काम को नीचा दिखा सकते हैं या फिर काम से विचलित कर सकते हैं आपके आसपास रहेंगे। इनका प्रभाव आपके लिए हानिकारक हो सकता है। 

मीन
यह साल आपके लिए सुखद हो सकता है, इसके लिए आपको महेनत करनी होगी। समय का उपयोग करें। असफलता में खुद को निराश नहीं होने दें। इस साल आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।