Lucky zodiac 2024: साल 2024 को आने में कुछ ही दिन बचे हैं। पंडित देवेन्द्राचार्य के अनुसार यह साल इन 5 राशि वालों की जिंदगी में खुशियों से भर देगा। तरक्की के सभी द्वार खुलने वाले हैं। करियर, बिजनेस, लव लाइफ और घर परिवार हर जगह आपको सफलता मिलने वाली है। आइये जानते हैं 2024 की वह कौन-सी 5 लकी राशियां हैं, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगी। 

मेष राशि (Aries Horoscope 2024)
मेष राशि वालों के लिए साल  2024 में लाभ ही लाभ मिलेगा। इस राशि वालों को अच्छी नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह सुनहरा मौका होगा। लव लाइफ की बात करें तो आपके जीवन में किसी नए इंसान की एंट्री हो सकती है। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope 2024)
कुंभ राशि वालों को सफलता जरूर मिलेगी लेकिन इस राशि वालों को कड़ी मेहनत से गुजरना होगा। अपने लगन और मेहनत को नहीं छोड़ेंगे तो कामयाबी की बुलंदियों को छुने में सफल होंगे। घर-परिवार में खुशियां आएगी। नए साल में अपने नए घर में शिफ्ट होने के भी शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। नया घर या जमीन खरीदने के लिए कुंभ राशि वाले बेहद लकी होंगे। 

तुला राशि (Libra Horoscope 2024)
साल 2024 तुला राशि वालों के लिए नई उम्मीद के साथ आएगा। नए साल में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कार्यस्थल पर आपको नई उपाधि मिल सकती है। आपकी काफी ज्यादा लोकप्रियता बढ़ सकती है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने वालों की इच्छा पूरी होगी।  साल 2024 आपके करियर में नए मोड़ ला सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope 2024)
वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2024 नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। इस साल अपने घर की जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। करियार के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। व्यापार करने नए नवाचार को अपना सकते हैं। लव लाइफ में आप जिसको पसंद करते हैं इस साल आप उससे शादी करने के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope 2024)
मकर राशि वालों के लिए साल 2024 में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। इस साल कठिन से कठिन मुश्किल काम का सामना करने के लिए अपने आप को तैयार रखना होगा। साल 2024 में अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी में सफलता पा सकते हैं। मकर राशि वालों को मेहनत जरुर इस साल थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन आपको मेहनत का फल जरुर मिलेगा। मकर राशि वाले साल 2024 में अपने प्यार को पाने में कामयाब होंगे।