Maa lakshmi Astro Tips: सनातन धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी कड़ी में शुक्रवार का दिन है, जिसे धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय कर सकते है। इन उपायों से जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी दूर होती है। 

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय 
(Maa Lakshmi Ko Khush Karne Ke Upay) 

 - हिंदू धर्म में शंख को मां लक्ष्मी का भाई माना गया है। इसलिए मां की पूजा में हमेशा शंख को स्थान अवश्य देवें। इसके लिए दक्षिणावर्ती और मध्यवर्ती शंख शुभ होता है। शंख की उत्पत्ति भी समुद्र मंथन से हुयी है। कहा जाता है कि पूजा स्थल पर शंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन की वर्षा होती है। 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा के समय मंदिर में चौमुखी दीपक प्रज्ज्वलित करना शुभ माना गया है। चौमुखी दीपक पूजा में जलाने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से कभी भी जीवन में धन की हानि नहीं झेलनी पड़ती है। 

- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के मंदिर में भगवान श्री हरि की प्रतिमा अवश्य रखें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को कभी भी आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ती है। लेकिन ध्यान रखें घर के मंदिर में विराजमान किये गए श्री हरि की नियमित पूजा करना भी आवश्यक होता है। 

- मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है। इसलिए उनकी पूजा में कमल का फूल अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको मां की कृपा से कारोबार में धन लाभ होगा और लगातार तरक्की होगी। साथ ही जीवन में चल रही धन हानि से भी उबरने में सहायता प्राप्त होगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।