(रुचि राजपूत)

Magh Purnima Par Kale Til se Hawan : हिंदू धर्म में माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। 24 फरवरी 2024 के दिन माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। इस दिन स्नान, जप और दान शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ मास में भगवान विष्णु के माधव रूप की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। माघ के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से माघ पूर्णिमा पर काली तिल से हवन क्यों किया जाता है।

कैसे करें माघ पूर्णिमा के दिन तिल से हवन
ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन गाय के शुद्ध घी, शहद, खीर, सफेद और काले तिल को मिलाकर 21 बार श्री हरि विष्णु के मंत्रों का जाप करते हुए हवन करना अति उत्तम माना जाता है। इससे नौकरी में आ रही समस्याओं का अंत होता है और उन्नति का वरदान मिलता है। इस दौरान सुक्त का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 
इस दिन किए गए उपायों से धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आपका जीवन खुशहाली और हर्ष से भर सकता है।

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 फरवरी 2024 को दोपहर 03:33 बजे से होगा और इसका समापन 24 फरवरी 2024 को शाम 05:59 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार माघी पूर्णिमा का व्रत 24 फरवरी को रखा जा रहा है।