Indication of Death: मृत्यु कब और कैसे होगी? इस तरह के सवाल अक्सर हमारे मन में आ ही जाते होंगे। हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि जब व्यक्ति का मरने का वक्त नजदीक होता है तो उसका मन शांत होने लगता है। साथ ही उसकी सभी इच्छाएं भी खत्म होने लगती है। ऐसी स्थिति में वह बिना किसी कष्ट के अपने जीवन को त्याग पाता है। शिवमहापुराण में व्यक्ति के मरने से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में लिखा गया है। चलिए विस्तार से जानते है - 

मरने से पहले मिलने वाले संकेत 
(Marne Se Pahale Ke Sanket) 

  • - शिवमहापुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, तो उसका नाभि चक्र यानि मणिपुर ध्यान चक्र टूट जाता है। बताया जाता है कि नाभि ही व्यक्ति के शरीर का केंद्र होती है। ऐसे में जन्म से लेकर मृत्यु भी नाभि से जुडी है। शिव पुराण के अनुसार नाभि से सबसे पहले प्राण छूटने लगते है। 
  • - शिवमहापुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, तो उसे देखने में समस्या उत्पन्न होने लगती है। उसे आसमान के तारे और सूर्य की रोशनी दिखना बंद होने लगती है। इतना ही रात के समय में भी व्यक्ति को इंद्रधनुष दृश्यमान होने लगते है। 
  • - शिवमहापुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, तो उसे अपने शरीर के कुछ हिस्से पत्थर की तरह भारी महसूस होने लगते है। 
  • - शिवमहापुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, तो उसका शरीर नीला या पीला पड़ने लगता है। साथ ही लाल निशान दिखते है। 
  • - शिवमहापुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, तो उसे अपनी परछाई दिखना बंद हो जाती है। 

  
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।