Sapne Mai Maa Durga ko Dekhne Ka Arth: स्वप्न शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक भाग है। नींद लेते वक्त स्वप्न आना हर व्यक्ति के जीवन की एक स्वभाविक प्रक्रिया है। स्वप्न शुभ और अशुभ दोनों तरह के हो सकते है, लेकिन अधिकांश लोगों इन्हें पहचानने में भूल कर देते है। स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने के संदर्भ में विस्तार से बताया गया है, उन्हीं में से एक है सपने में मां दुर्गा को अथवा उनके मंदिर को देखना। मातारानी से जुड़े कुछ सपनों के बारे में जानते है। 

सपने में श्रृंगार किये माता को देखना

- यदि मातारानी को आप अपने स्वप्न में श्रृंगार किये हुए देखते है, तो समझे यह शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में श्रृंगार किये माता को देखने का अर्थ है कि, आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। साथ ही जीवन सकारात्मक होने वाला है। विवाहित है तो जीवन से परेशानियां कम होने लगेंगी। 

सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखना

- यदि आप अपने स्वप्न में मां दुर्गा का मंदिर देखते है, तो यह शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखने का अर्थ है कि, मातारानी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है और वे आपके जीवन की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए आपके साथ है। 

सपने में माता दुर्गा की मूर्ति देखना

- यदि आप अपने स्वप्न में माता दुर्गा की मूर्ति देखते है, तो यह शुभ संकेत हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में माता दुर्गा की मूर्ति देखने का अर्थ है कि, आपको जीवन में चल रही मानसिक और शारीरिक समस्याओं छुटकारा मिलने वाला है। साथ ही कारोबार में नई डील्स मिलेंगी। 

शेर पर सवार मां दुर्गा को देखना

- यदि आप अपने स्वप्न में शेर पर सवार मां दुर्गा को देखते है, तो यह शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा को देखने का अर्थ है कि, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। साथ ही भविष्य में आपको अपार खुशियां देने वाली सूचनाओं की प्राप्ति होगी। 

मां दुर्गा को लाल वस्त्र में देखना

- यदि आप अपने स्वप्न में मां दुर्गा को लाल वस्त्र में देखते है, तो यह शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां दुर्गा को लाल वस्त्र में देखने का अर्थ है कि, आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। साथ ही संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। अविवाहित लोगों के रिश्ते पक्के हो सकते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।