September Masik Shivratri 2024: इस साल सितंबर के महीने में 2 बार मासिक शिवरात्रि का योग है। इस महीने में सोमवार के दिन मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित हैं। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करने पर साधकों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। चलिए जानते है सितंबर महीने की मासिक शिवरात्रि कब है, और साथ ही पंचांग के अनुसार इस दिन कौनसे शुभ मुहूर्त है और साथ ही जानेंगे पूजा विधि। 

मासिक शिवरात्रि तिथि व शुभ मुहूर्त
(Masik Shivratri Tithi, Shubh Muhurat)

दृक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 30 सितम्बर 2024, सोमवार के दिन शाम 7 बजकर 06 मिनट पर हो रही है। वहीं, इसका समापन 01 अक्टूबर 2024, मंगलवार की सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर होगा। इसे देखते हुए 30 सितंबर को मासिक शिवरात्रि मनाई जायेगी। इस दिन पूजा के लिए शुभ अभिजित मुहूर्त सुबह 11:47 से दोपहर 12:35 तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 06:08 से शाम 06:32 तक का रहेगा। 

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि
(Masik Shivratri Puja Vidhi)

इस दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। भगवान शिव की विधिवत पूजा करें। साथ ही दूध, दही, शहद, घी और गन्ने का रस समेत पांच चीजों से अभिषेक करें। इसके पश्चात शिवलिंग पर सफेद चंदन, सफेद फूल, काला तिल, सफेद चावल और बेलपत्र अर्पित करें। फिर घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें। अब शिव चालीसा का पाठ करें शिव आरती करें। इस पाठ और आरती को करने से साधक को जीवन में मिले सभी दुख-दर्द से छुटकारा प्राप्त होता है। 

मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व 
(Masik Shivratri Vrat Mahatav) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि व्रत को करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित लड़कियों के शीघ्र विवाह के योग बनते है। कहा जाता है कि, मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा करने से साधक को जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।