Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) शनिवार, 29 मार्च को 2 बजकर 20 मिनट पर लगा। सूर्य ग्रहण शाम 6:14 तक रहेगा। यानी करीब 3 घंटे 53 मिनट तक ग्रहण की अवधि होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, जिसकी वजह से पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती।
गूगल सर्च इंजन पर सूर्य ग्रहण की छाया
यदि आप ये भूल गए हैं कि आज सूर्य ग्रहण है, तो गूगल आपको भूलने नहीं देगा। गूगल सर्च इंजन में solar eclipse लिखते ही ग्रहण का ग्राफ़िक्स नजर आएगा। गूगल ने इसे अपने होम पेज पर बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ दर्शाया है। पेज के बीचो-बीच एक पीला लालिमा लिए हुए गोला (सूर्य) दिखाई देता है, फिर उसके ऊपर से एक ब्लैक गोला गुजरता है। पेज पर ग्रहण की छाया पड़ती दिखाई देती है। मतलब, जैसे ही काला गोला पीले गोले के ऊपर से गुजरता है पेज पर अंधेरा छा जाता है।
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
इस बार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण केवल दक्षिण अमेरिका, उत्तरी एशिया, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा।
सोशल मीडिया पर वायरल सूर्य ग्रहण की तस्वीरें
दुनिया के कुछ हिस्सों में सूर्य ग्रहण समाप्त होने को है, जबकि अन्य देशों पर अभी-अभी यह खगोलीय घटना शुरू हुई है। सूर्य ग्रहण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स ने X हैंडल पर साल के पहले सूर्य ग्रहण की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
सूर्य ग्रहण के दौरान बिल्कुल न करें ये काम
- सूर्य ग्रहण के दौरान क्रोध, अहंकार और लोभ से दूर रहना चाहिए। नहीं तो आपके जीवन में नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
- इस दौरान कोई भी शुभ काम जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, सूर्य पूजन और जनेऊ जैसे संस्कार करने से बचें।
- ग्रहण के दौरान सोने से बचें। भोजन करने से भी बचना चाहिए।
- घर में बड़े बुजुर्गों की सेवा करें, उनका अपमान करने से बचें।
- सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए निर्धन और जरूरतमंदों की मदद करें।