Horoscope 2024: : ग्रह गोचर के अनुसार 2024 में कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। इन ग्रह गोचरों के आधार पर साल 2024 का मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने श्री मातंगी ज्योतिष केन्द्र ज्योतिर्विद पं अजय कृष्ण शंकर व्यास (उज्जैन) ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल।

मेष राशि (Aries horoscope)
मेष राशि का स्वामी मंगल है, जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक है। यह राशि वाले स्वतंत्र विचारों के होते हैं। साल 2024 व्यवसाय की दृष्टि से काफी अच्छा है। नया कार्य शुरू करने में सफल होंगे। विदेश जाने का सपना बना रहे लोगों के लिए शुभ संकेत है। विदेश जाने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले या नौकरी की चाह रखने वालों की मनोकामना पूर्ण होगी। वर्षों से विवाह न होने वालों का विवाह होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। किसी नए कार्य में आगमन हो सकता है और सफल रहेंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन कामयाब नहीं होंगे। अप्रैल- मई माह में ससुराल संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य प्रवेश कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अप्रैल के बाद से स्वास्थ्य को लेकर सावधानियां बरतने की जरूरत है। संक्रमण जैसी बीमारियों से सतर्क रहना होगा। शासकीय कोष से लाभ होगा। खेलकूद में काफी मेहनत की आवश्यकता है लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।

वृषभ राशि (taurus horoscope) 
वृषभ राशि वालों के लिए करियर की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन आप कामयाब होंगे। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा, साथ ही प्रमोशन भी मिलेगा। व्यापार के लिहाज से भी अच्छा है। परिवार का बराबर सहयोग  मिलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत बनेंगे। भाई का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थित में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसके लिए व्यायाम करें और शरीर में ध्यान दें।जमीन जायदाद संबंधी मामले निपट जाएंगे। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अनुभवी और गुरु समान व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के लिए धार्मिक स्थानों पर जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini horoscope)
मिथुन राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। नया व्यापार शुरुआत करेंगे जिसमें काफी लाभ मिलेगा। व्यापार में परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। साल भर आपकी आय में वृद्धि बनी रहेगी। सबसे ज्यादा धन यात्रा पर खर्च होगा। वैवाहिक सुख समृद्धि के साथ शिक्षा-दीक्षा, यश कीर्ति बनी रहेगी। नव विवाहित व्यक्तियों को संतान प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन मई के बाद से थोड़ा गड़बड़ हो सकता है, जिसे नियमित दिनचर्या से ठीक किया जा सकता है। निवेश के हिसाब से सही समय है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। लेकिन निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पढ़ाई करने वालों की दृष्टि से यह साल शुभ रहेगा। हरा

कर्क राशि (cancer horoscope) 
कर्क राशि अपने कार्यक्षेत्र में परचम लहराएंगे। अनुभवी की सलाह से व्यापार में काफी लाभ मिलेगा। अप्रैल के बाद व्यापार में काफी तेजी आएगी। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नव विवाहितों को संतान की प्राप्ति होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सही समय है, तैयारी जारी रखें सफलता जरूर मिलेगी। बदलते मौसम से हल्का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस वर्ष आप घर में नए वाहन, भूमि और भवन खरीदेंगे। निवेश को काफी सोच-समझकर ही करें अन्यथा काफी हानि का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo horoscope)
शनि के प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी। भूमि संबंधित कार्य करने वालों के लिए इस वर्ष काफी लाभदायक है। कार्य के लिहाज से भाग दौड़ बनी रहेगी जिसके कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। छोटी-छोटी दुर्घटनाएं या परिवार में विवाद लगा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना और सतर्क रहना आवश्यक है। शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों छात्रों को सफलता मिलेगी। शिक्षा के दौरान यात्रा बनी रहेगी। खेल-कूद में प्रथम स्थान रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo horoscope) 
कन्या राशि वालों को काफी मेहनत करनी होगी लेकिन परिणाम सकारात्मक पक्ष में रहेंगे। नए व्यापार की शुरुआत से बचें। साल भर यात्रा होती रहेगी। उत्साह के साथ कार्य व्यवसाय को नई गति दे पाएंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने निजी कार्यों को लेकर परिवार से दूर रहेंगे। संतान शिक्षा व स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहें। अप्रैल माह का समय सबसे शुभ रहेगा। घर परिवार में शादी विवाह का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा यदि पहले से शरीर में कोई बीमारी है तो अधिक सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति के साथ ही परिवार का बराबर सहयोग बना रहेगा। विदेश से धन प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खेल कूद में कोर्ट कचहरी कार्य अधिक समस्या खर्च के बाद सफलता मिलती है

तुला राशि (Libra horoscope) 
तुला राशि वालों को व्यापार में काफी लाभ मिलेगा। बिजनेस या नौकरी करने वालों के लिए यह साल काफी लकी है। भूमि, वाहन और भवन खरीद सकते हैं। विदेश जाने का सपना पूरा होगा। परिवार में भाई का भरपूर सहयोग मिलेगा साथ ही पत्नी के साथ मधुर संबंध होंगे। अगर अविवाहित हैं तो जल्द विवाह होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। संतान प्राप्ति होगी। अप्रैल-मई में तनाव से भरे रहेंगे। महिलाओं को संतान गर्भधारण समस्या बनी रह सकती है। छोटी बीमारियों को हल्के से न लें। खेल-कूद में सफलता अर्जित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio horoscope) 
वृश्चिक राशि वालों के साल की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रगति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ मिलेंगे। हर मनोकामना 2024 की शुरुआत में पूरी होगी। बिजनेस करने वाले नए अवसर तलाशेंगे और कामयाब होंगे। परिवार में कुछ विषम परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे। संतान को लेकर चिंता सताएगी, जिसके कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। गर्भवती महिला को अपनी रक्षा हेतु सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा सकती है, इसलिए स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें।

धनु राशि (Sagittarius horoscope)  
यह साल आपके लिए काफी लकी रहेगा। आमदनी के कई नए मार्ग खुलेंगे। नए कार्य शुरू करने में सफल होंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए काफी सोच-समझकर ही निवेश करें। कार्य को लेकर आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्य की जगह मेहनत पर विश्वास करेंगे। मई के बाद नौकरी और बिजनेस दोनों पर अच्छा मुनाफा होगा। कार्यों की व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। बच्चों में शिक्षा की रुचि बढ़ेगी। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि इंफेक्शन संबंधित बीमारियां स्वास्थ्य को डैमेज कर सकती हैं। यह पसंद नापसंद का समय नहीं है, जो ईश्वरीय वरदान है, उसे स्वीकार करें।

मकर राशि (capricorn horoscope) 
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अप्रैल के बाद से समय आपके पक्ष में रहेगा। किसी सहयोगी के साथ मिलकर नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष शुभ रहेगा। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। नए मेहमान के रूप में संतान की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में कोई विशेष बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। धन आगमन में निरंतरता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अप्रैल के बाद समय अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius horoscope) 
कुंभ राशि वालों को व्यापार में जोखिम उठाने से बचना होगा। कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय काफी अच्छा साबित होगा। व्यापार में भी काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद से भाग्य में वृद्धि होगी, इसके बाद आपको पदोन्नति और मान सम्मान मिलेगा। आप रिस्क लेकर नौकरी में बड़े फैसले ले सकते हैं। बिजनेस पार्टनर आपके साथ कई बार संदेह  जाहिर कर सकता है, इसलिए सोच समझ कर निर्णय लेंं। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से भी मधुर संबंध बनेंगे। अपने लक्ष्य को हासिल करने में आप कामयाब होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिसको लेकर चिंता सता सकती है। स्वास्थ्य में लापरवाही बिल्कुल भी ना करें, जिससे कि आपके स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव पड़े।

मीन राशि (Pisces horoscope)
मीन राशि वालों का साल 2024 व्यवसाय की दृष्टि से सामान्य रहेगा। कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन अप्रैल के बाद कार्य, व्यवसाय के लिए अनुकूल समय रहेगा। अच्छे परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी भी कार्य को करने में धैर्य बनाकर रखें, जरुर सफल होगा। पारिवारिक माहौल सुख में रहेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान की प्राप्ति हो सकती है। भावनात्मक बच्चों के साथ लगाव बढ़ेगा। शिक्षा के लिए भी उचित समय है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।