Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति आज या कल मनाई जाएगी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

14 Jan 2024

पौष मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

ज्योतिष में मकर संक्रांति के पर्व को सूर्य की उपासना का महापर्व कहा जाता है।

मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

साल 2024 में सूर्य मकर राशि में 15 जनवरी को प्रवेश करेंगे।

मकर संक्रांति का महापर्व इस बार 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति के दिन सूर्य रात 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

साल 2024 में 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर 77 सालों के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है।

मकर संक्रांति के दिन बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे।

सूर्यदेव पर उड़द की खिचड़ी और तिल के लड्डू का भोग लगाकर गरीबों में दान करना चाहिए।