IND vs NZ Test Day 2 Highlights: भारत को बैंगलुरू टेस्ट की पहली पारी में 46 रन पर समेटने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खराब रोशनी के चलते खेल को जल्दी समाप्त कर दिया गया। आखिरी सत्र में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। कॉनवे 91 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट आर अश्विन को मिला। न्यूजीलैंड ने भारत पर 134 रन से अधिक की लीड ले ली है। इससे पहले, टॉम लैथम 15, विल यंग 33 बनाकर आउट हुए। अश्विन, कुलदीप और जडेजा को एक-एक विकेट मिला है। 

इससे पहले, बैंगलुरू टेस्ट का पहला दिन (बुधवार) बारिश में धुल गया था। गुरुवार को दूसरे दिन टॉस हुआ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ओवरकास्ट कंडीशंस और बारिश के बावजूद टॉस जीतने पर पहले बैटिंग का फैसला किया और भारत पर ये भारी पड़ा। पहली पारी में भारत महज 46 रन पर ऑलआउट हो गया। ये घर में भारत का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, घर में भारत 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 75 रन पर आउट हुआ था। ये ओवरऑल भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर है। भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर 36 रन है, जो टीम इंडिया ने 2020 के एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। तब टीम इंडिया 21.2 ओवर ही खेल सकी थी। 

इसके बाद भारत ने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में महज 42 रन बनाए थे और अब भारतीय टीम बैंगलुरू में 31.2 ओवर में 46 रन पर ढेर हो गई। फिलहाल, दूसरे सेशन का खेल जारी है। पहली पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर 10/0 है। टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके जबकि विलियम ओ' राउरके ने 4 शिकार किए। भारत की तरफ से 5 बैटर खाता तक नहीं खोल पाए। इसमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, आऱ अश्विन और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। 

इस टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश में धुल गया था। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। गुरुवार को मैच के दूसरे दिन 98 ओवर का खेल होना है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन, ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी और लंच तक भारत ने 34 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन, लंच के बाद तो भारत की पारी पूरी तरह ही बिखर गई और पहली ही गेंद पर आऱ अश्विन को मैट हेनरी ने अपना शिकार बनाया। वो भी खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद हेनरी ने ऋषभ पंत (20) का शिकार किया। इसके बाद विलियम ओ' राउरके ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर दिया। भारत ने 40 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित 2, कोहली 0, सरफराज खान 0 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल भी खाता नहीं खोल पाए। वहीं,  यशस्वी 13 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ राउरके ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। मैट हेनरी को दो और टिम साउदी को एक सफलता मिली। 

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओ' राउरके।