Virat Kohli: इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली कहां हैं? क्रिकेट फैन्स के साथ दुनिया भर के दर्शकों को इस सवाल के जवाब का इंतजार है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि कोहली आखिरी हैं कहां?

पत्नी संग इस मंदिर में दिखे विराट
विराट कोहली बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद धार्मिक हो गए हैं। उन्हें कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर पाया गया। जबकि शादी से पहले वह कहते थे कि वह भगवान में ज्यादा विश्वास नहीं करते, लेकिन अब हर बड़ी पारी के बाद वह भगवान को ही शुक्रिया कहते हैं।

कहां हैं विराट?
विराट कोहली के कुछ फोटोज सामने आए, जिसमें वह पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में नजर आए। विराट और अनुष्का हाथ जोड़े बैठे नजर आए, जबकि वामिका अुष्का की गोद में सो रही थी।

कुछ दिन पहले लंदन में थे विराट
विराट कोहली इससे पहले परिवार के साथ लंदन में देखे गए थे। वहां भी वह इस्कॉन टेम्पल में सत्संग सुनते नजर आए थे। इस दौरान उनके साथ अनुष्का और बेटी मौजूद थीं।

श्रीलंका के खिलाफ खेली आखिरी सीरीज
विराट कोहली ने भारत के लिए आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेली थी। जिसमें वह एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके थे। इससे पहले उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था, जिसमें वह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। विराट अब सीधे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते नजर आएंगे।