01:42 AM(1 month ago )
नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 89.54 मीटर का थ्रो फेंका। इससे उन्हें सिल्वर मेडल मिला, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी दूसरे राउंड में ही 92.97 मीटर का भाला फेंककर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
00:36 AM(1 month ago )
तीसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से फाउल किया। दूसरे राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जबकि पेरिस ओलंपिक में अब तक का बेस्ट थ्रो किया।
00:24 AM(1 month ago )
नीरज चोपड़ा ने दूसरे राउंड में सुधार करते हुए 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 92.97 मीटर का भाला फेंका।
00:17 AM(1 month ago )
नीरज चोपड़ा ने पहले राउंड में 86 मीटर दूर भाला फेंका, लेकिन यह फाउल निकला।
23:59 PM(1 month ago )
पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा का फाइनल शुरू हो गया है।
21:58 PM(1 month ago )
कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में भारत के अमन सहरावत हार गए। उन्हें जापान के पहलवान री हिगुची ने 10-0 के अंतर से मात दी।
19:30 PM(1 month ago )
भारत ने पेरिस ओलंपिक में चौथा पदक जीता। मेंस हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश का अहम रोल रहा। हरमनप्रीत ने दो गोल किए और श्रीजेश ने आखिरी 1 मिनट में 2 गोल बचाए।
19:12 PM(1 month ago )
स्पेन को मैच खत्म होने से पहले लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले हैं। जिसे भारत की दीवार पीआऱ श्रीजेश ने बचा लिया।
18:54 PM(1 month ago )
स्पेन को चौथे क्वार्टर के पहले मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे भारतीय डिफेंस ने नाकाम कर दिया। फिलहाल, भारत 2-1 से आगे चल रहा है।
18:47 PM(1 month ago )
भारत को तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में पनेल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन, भारत बढ़त नहीं हासिल कर पाया।
18:32 PM(1 month ago )
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का अबतक पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन दमदार रहा है। वो अबतक 10 गोल ठोक चुके हैं।
18:17 PM(1 month ago )
दूसरे क्वॉर्टर में भारत को पेनल्टी क्वॉर्टर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसका फायठा उठाते हुए 30वें मिनट में गोल दागा और एक-एक गोल की बराबरी कर दी।
17:58 PM(1 month ago )
स्पेन ने अपना गोल का खाता खोल लिया है। भारत की तरफ से मिले पेनल्टी स्ट्रोक में टीम ने पहला गोल दागा।
17:46 PM(1 month ago )
भारत-स्पेन में हॉकी मैच शुरू हो गया। पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमें गोल नहीं दाग पाईं। हालांकि भारत को दो मौके मिले थे, जिसे खिलाड़ी गोल में तब्दील नहीं कर पाएं।
16:18 PM(1 month ago )
भारतीय रेसलर अमन सेहरावत पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के पहले पदक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अल्बानिया के पहलवान को 11-0 से हराया। इस जीत के साथ ही वो मेडल के करीब पहुंच गए हैं। एक जीत और उनका कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का हो जाएगा। अमन की सेमीफाइनल में टक्कर टॉप सीड रे हिगुची से होगी।
15:36 PM(1 month ago )
ज्योति याराजी महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रहीं। वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएंगी।
15:26 PM(1 month ago )
अंशु मलिक महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 के मैच में यूएसए की हेलेन मारौलिस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार गईं। अगर पूर्व ओलंपिक और विश्व चैंपियन मारौलिस फाइनल में पहुंचती हैं तो अंशु कल रेपेचेज राउंड के लिए दावेदारी पेश करेंगी।
15:19 PM(1 month ago )
भारतीय पहलवान अमन सेहरावत प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विरोधी को नॉक आउट कर दिया। उन्होंने मेंस 57 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अमन अब पदक से बस 2 जीत दूर हैं। अमन का क्वार्टर फाइनल भी कुछ ही देर में खेला जाएगा।
11:12 AM(1 month ago )
जर्मनी से सेमीफाइनल में हारने के बाद भारत मेंस हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन से भिड़ेगा। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक, शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
11:10 AM(1 month ago )
रेसलिंग में आज मेंस 57 किलो कैटेगरी में अमन सेहरावत एक्शन में होंगे। वहीं, महिलाओं को 57 किलो भार वर्ग में अंशु मलिक दावेदारी पेश करेंगी। ये दोनों बाउट दोपहर 3 बजे के बाद होंगे।
11:08 AM(1 month ago )
100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने वाली रेसलर विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कुश्ती को अलविदा कहने की जानकारी दी।