WPL 2024, DCW vs GG: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 20वें और लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में आज गुजरात जायंट्स (GG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से हो रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। GG की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। मिन्नू मणि को अंतिम 11 में जगह मिली है।

टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन
टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 7 मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है। 10 अंकों के साथ टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स को 7 में से सिर्फ 2 ही मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स:
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि।
गुजराज जायंट्स: लॉरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), दयालन हेमलता, फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, शबनम एमडी शकील, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप।

DCW का पलड़ा भारी
गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DCW) के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो DCW का पलड़ा भारी है। WPL में दोनों टीमें अब तक 3 बार टकराई हैं और 2 बार बाजी DCW ने मारी है। WPL 2024 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 25 रन से हराया था। इसके अलावा WPL 2023 में दोनों टीमें 2 बार टकराई थीं। पिछले सीजन के 9वें मैच में DCW ने GG को 10 विकेट से रौंदा था। पहले सीजन के 14वें मैच में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 11 रन से पटखनी दी थी।

ये भी पढ़ें: WPL 2024, Ellyse Perry: एलिस पेरी ने रचा इतिहास, WPL में 6 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं