कुश अग्रवाल-पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने उठाईगिरी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 रायल एनफिल्ड हंटर 350 मोटर सायकल, 19 जोड़ी सोने के टाप्स, 5 जोडी सोने का लाकेट बरामद किया गया है। इन आभूषणों का कुल वजन 60 ग्राम है। आभूषणों और बाइक की कीमत 4 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम रोहांसी के लक्ष्मी नारायण ज्वैलर्स की है। जहां, बीते सप्ताह को लक्ष्मी नारायण ज्वैलर्स में उठाईगिरी हुई थी। इस घटना की जानकारी तब हुई जब मलिक दुकान पहुंचा। इसके बाद ज्वैलर्स के मालिक ने शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी कैमर के माध्यम से अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई। 

 

CCTV के बाद सोशल मीडिया से हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस सीसीटीवी कैमरा, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से दोनों आरोपियों की पहचान की। पुलिस पहचान के मुताबिक अंर्तराज्यीय शातिर चोर शेरखान और अबूतराब हुसैन निवासी खरियार रोड जिला नुआपाडा ओडिशा के रूप में हुई। तब पुलिस ने ओडिशा के थाना जोंक के पास दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

उठाईगिरों पर कई राज्यों में मामले दर्ज

पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 रायल एनफिल्ड हंटर 350 मोटर सायकल, 19 जोड़ी सोने का टाप्स, 5 जोडी सोने का लाकेट, कुल वजन 60 ग्राम है। जिसकी कीमत 4 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा हैं कि, दोनों आरोपी अंर्तराज्यीय चोर हैं। वह दोनों ईरानी गिरोह से संबंध रखते हैं। इन दो आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश्, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश और अन्य राज्यों में भी अपराध दर्ज हैं।