रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बेबीलोन कैपिटल होटल में पुलिस ने छापेमारी की है। जहां जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों में शहर के कई हाई प्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर से 2 लाख रुपये नगदी और ताश की पत्तियां भी जब्त की है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, बेबीलोन कैपिटल होटल में जुआ चल रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने बेबीलोन कैपिटल होटल में दबिश दी। जहां होटल के रूम नंबर 115 में जुआरियों को मजमा लगा हुआ था। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वही मौके से 2 लाख रुपये नगदी और अन्य सामग्री जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।