कुश अग्रवाल-बजालौदाबार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को भिलाई निवास से गिरफ्तारी के बाद बलौदाबाजार में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट के आदेश के मिलते ही उन्हें रात 11 बजे केंद्रीय जेल रायपुर ले जाया गया। कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर सौंप दिया है।

इससे पहले शनिवार को दिनभर हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस की समर्थकों से भी जमकर झड़प हुई। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव सफेद झंडा और संविधान पकड़कर जोश में लड़ेंगे-लड़ेंगे कहते दिखे। बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में देवेंद्र यादव समेत कुल 179 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिंसा के लिए उकसाने का आरोप

भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर बलौदा बाजार हिंसा मामले में भीड़ को उकसाने का आरोप है। बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची थी। पहले तो निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही जिसने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। देवेंद्र यादव के आवास के बाहर पुलिस को करीब 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल, देवेंद्र यादव पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकले। इस बीच पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उनके निवास पहुंचे। कई नेताओं के आने के बाद पुलिस अफसरों से करीब 2-3 घंटे बातचीत चली। इसके बाद देर शाम पुलिस बल बुलाया गया और आखिरकार  दिनभर के नाटकीय घटनाक्रम के बाद देवेंद्र यादव को उनके आवास से गिरफ्तार कर पुलिस बलौदाबाजार रवाना हुई।

गिरफ़्तारी के बाद बलौदाबाजार ले जाया गया 

गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के पुलिस लाइन स्थित आजाक थाने लाया गया। इसके बाद रात 10 बजे विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करने पहुंची। इस दौरान रात में कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड की मांग की जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल शिफ्ट के लिए लेकर रवाना हुई। 7 दिन बाद फिर से कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा।

इन धाराओं के तहत गिरफ़्तारी 

देवेन्द्र यादव को रात 9 बजे गिरफ्तार कर बलोदाबाजार पहुंची कोर्ट ले जाया गया. इससे  पहले करीब दो घंटे तक देवेंद्र यादव से पूछताछ चली पूछताछ के यादव के खिलाफ डेढ़ दर्जन से भी अधिक धारा लगी है। जिसमें आगजनी,हिंसा,शांति भंग,साजिश रचने, हत्या का प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।