विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इन ईवीएम को जिला मुख्यालय के मॉडल स्कुल में सुरक्षित रखा गया है और यहां जिला पुलिस बल के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात हैं। लेकिन इसके बावजूद भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को गड़बड़ी की आशंका है और गड़बड़ी के डर से दोनों ही दलों के लोग 24 घंटे स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी कर रहे हैं।

बता दें, दोनों ही दलों के लोग 12 -12 घंटे निगरानी रखते हैं। आधी रात तक जशपुर से भाजपा की प्रत्याशी रायमुनी भगत खुद स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देती हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव हिरुराम निकुंज भी स्ट्रांग रुम के सामने रात भर पहरा दे रहे हैं। दोनों ही दलों के लोग कड़ाके की ठंड में टेंट के नीचे रात गुजारकर और आग तापकर दिन-रात ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं।