फरसगांव। लगभग महीनेभर पहले गुम हुए चार बच्चे और उनकी मांओं को केशकाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीहोर से बरामद कर लिया है। दोनो महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ एमपी में अपने प्रेमियों के पास चली गई थीं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि, मोबाइल पर संपर्क होने के बाद वे ऐ दूसरे को पसंद करने लगे थे और साथ रहने के इीरादे से ही गए थे।

सोमवार की बड़ी खबरें

केशकाल से लापता महिलाएं और बच्चे एमपी में मिले : मोबाइल पर बात के बाद प्यार के चक्कर में गई थीं... लगभग महीनेभर पहले गुम हुए चार बच्चे और उनकी मांओं को केशकाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीहोर से बरामद कर लिया है। दोनो महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ एमपी में अपने प्रेमियों के पास चली गई थीं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि, मोबाइल पर संपर्क होने के बाद वे ऐ दूसरे को पसंद करने लगे थे और साथ रहने के इीरादे से ही गए थे।

सांय-सांय मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा : धर्मपत्नी कौशल्या ने दो एंबुलेंस और एक मुक्तांजलि वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घर की बगिया में स्थित सीएम कैंप कार्यालय से उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने दो एंबुलेंस और एक मुक्तांजलि वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। सीएम साय की घोषणा के दूसरे दिन ही करडेगा और कोल्हेंन झरिया के लोगों को एंबुलेंस वाहन और मुक्तांजली शव वाहन मिल जाने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। इन सभी लोगों ने सीएम साय का आभार जताया है। 

10 बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाए चाकू : दो दिन पहले विवाद का बदला लेने पहुंचे और मार डाला, अस्पताल में हुई मौत- मनेंद्रगढ़ में 10 से ज्यादा हमलावरों ने एक युवक को चाकू से वार कर मार डाला। युवक के सिर, सीने और पेट में कई वार किए गए हैं। वारदात के बाद पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया।

 नक्सलियों ने बनाए तीर बम : जबकसा की पहाड़ियों से बड़े पैमाने पर कुकर बम और नक्सल सामान बरामद - कोंडागांव पुलिस ने जबकसा पहाड़ी से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। तीर बम, कुकर बम और अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ है। धनोरा थाना क्षेत्र के जंगल में गस्त पर निकले थे जवान। 

राजधानी में सरेराह लूट : पैदल चल रहे युवक को चाकू मारकर मोबाइल लूट ले भागे लुटेरे- छत्तीसगढ़ की राजधानी में लूट की घटनाएं नहीं थम रही हैं। शंकर नगर आरोग्य अस्पताल के पास पैदल जा रहे युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटकर फरार हुए लुटेरे। बाइक में सवार तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।