रायपुर- छेराछेरी पर्व के अवसर पर सीएम विष्णुदेव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी के कुशल-मंगल होने की कामना की है। इस बीच सीएम साय ने कहा कि, महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता और समृद्ध गौरवशाली परम्परा है। साथ ही कहा कि, आ गे हे छेरछेरा, कोठी के धान ला हेरव संगवारी, अब खुश होही छत्तीसगढ़ के किसान...क्योंकि 3100 रुपये क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की जा रही है। 

धान का दान देकर छेरछेरा त्यौहार मनाते हैं...

इस खास त्यौहार पर खेतों से फसल काट और मींजाई करके अपने घरों में भंडारण करते हैं। इसके अलावा यह दान देने का पर्व है। किसान अपने खेतों में मेहनत करने के बाद अपनी मेहनत की कमाई धन को दान देकर छेरछेरा त्यौहार मनाते हैं। कृषक इसी मान्यता के साथ अपनी धन का दान देकर महान पुण्य का भागीदारी बनने के लिए छेरछेरा त्यौहार मनाते हैं। इस दिन बच्चे टोली बनाकर घर-घर जाकर छेरछेरा मांगने जाते हैं। 

सीएम का बस्तर दौरा...

बता दें, सीएम साय आज शाम बस्तर में सभी समाज के प्रमुखों से मिलेंगे, इसके साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दूसरे दिन यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में स्थित लालबाग मैदान में ध्वजारोहण में शामिल होंगे। इस दौरान लालबाग मैदान में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को संबोधित करने के बाद बस्तर में नक्सली घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिरासार के शहीद स्मारक पहुंचेंगे।

सुरक्षा के इंतजाम किए गए...

मुख्यमंत्री साय के दो दिवसीय प्रवास को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 500 से ज्यादा सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है। साथ ही नेशनल हाइवे पर बने चेक पोस्ट नाके पर बाहर से आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग जारी है।