रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। वे आज रात 8:00 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। यहां पहुंचकर सीएम साय केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। उनके साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी कर सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से शुरू हो रहा है। दिल्ली के भारत मंडपम में 17 और 18 को राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक नेता अधिवेशन में शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रीगण अधिवेशन में शिरकत करेंगे। इस दौरान संगठन के कार्यों और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।