रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम शर्मा माना पहुंचे। वहां पर उन्होंने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में मुठभेड़ के दौरान जवान नितेश एक्का शहीद हुए थे। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम शर्मा रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए जवानों से मुलाकात की। 

शनिवार को हुई मुठभेड़ 

अबूझमाड़ के जंगलों में चार जिलों की पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन में उन्हें बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने अब तक 8 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। यह मुठभेड़ कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में हुई थी।

8 नक्सलियों के शव सहित हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 8 नक्सलियों के शव और INSAS  राइफल, .303 रायफल, BGL लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है।