श्यामकिशोर शर्मा- राजिम-नवापारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। पत्र में श्री साहू ने पुरे प्रदेश में लावारिस जानवारों को रखने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि, पूरे प्रदेश में लावारिस जानवरों द्वारा किसानों के फसलों की चराई की समस्या को देखते हुए गौमाता के संरक्षण करने के लिए और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उपदेश से कांगेस की सरकार ने अधिकांश गांव में गौठान प्रारंभ किया गया था जो कि सुचारू रूप से संचालित हो रहा था। जिससे किसानों को फसलों की चराई के मामले में काफी राहत मिली थी। 

गिनाई किसानों की परेशानी

गोबर बिक्री करने और महिलाओं को रोजगार मिलने का लाभ प्राप्त हो रहा था। परन्तु भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सारे गौठानों को बंद कर दिया गया है। किसान गौठान व्यवस्था बंद होने से काफी परेशान हो गये है। वे अपनी फसल सुरक्षा को लेकर काफी चिन्तित हैं। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू

किसानों को राहत दिलाने की अपील

शासन ने फसलों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के कोई वैकल्पिक उपाय भी अभी तक नही किया गया है। इसलिए किसानों की फसलों की सुरक्षा को प्राथमिकता से लेते हुए लावारिस पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था करते हुए पुराने गौठानों को पुनः शीघ्र ही संचालित कर किसानों को राहत दिलाएं ।