जीवानंद हलधर/जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित इरिकपाल में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच जमीन के कब्जे को लेकर विवाद था। जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि, एक पक्ष के कई लोगों ने 2 सगे भाइयों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गये। वहीं मृतक युवक एक ही परिवार के दो सगे भाई थे। जिनका नाम योगेश और चंद्रशेखर बताया जा रहा है। 

दौड़ा-दौड़ा कर मारा 

इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। इधर, जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद होता आया है और  दूसरे पक्ष से ज्यादा संख्या में लोग जुड़ गए। इन्हीं लोगों के हाथ में कुल्हाड़ी और फरसा था। जिससे दोनों मृतको को खेत में 1 किलोमीटर दूर तक दौड़ा-दौड़ा मारा गया है। इस दौरान कई घातक चोटे मृतकों के शरीर पर आई है। जिसके बाद दोनों की जान चली गई। 

4 आरोपी गिरफ्तार 

बस्तर एसपी ने बताया कि, इस घटना में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस की टीम कर रही है।