बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना में शिक्षा नीति 2020 चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भर में एक सप्ताह का शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक, रचनात्मक, कलात्मक, शैक्षणिक गतिविधियां कराई गई। 

 22 से 28 जुलाई तक अलग -अलग गतिविधियां कराई

नवाचारी शिक्षिका हिम कल्याणी सिन्हा ने बताया कि, समुदाय को विद्यालय से जोड़कर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक, रचनात्मक, कलात्मक, शैक्षणिक गतिविधियां कराई गई है। इस मौके पर  22 से 28 जुलाई तक दिवसवार अलग-अलग गतिविधियां कराई गई है। 22 जुलाई को टीएलएम दिवस मनाए गए और कक्षा स्कूल स्तर पर प्रदर्शनी किया । 

बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा 

बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा 

इस मौके पर विद्यार्थी को गिनती चक्र, जोड़ घटाव मशीन, अल्फाबेट चार्ट, छत्तीसगढ़ी आभूषण निर्माण किए। इसके साथ ही समुदाय से संगीता पाठक, अंकिता पाठक, पूर्णिमा वर्मा, शारदा निषाद भी अपने बच्चों के लिए टी एल एम निर्माण की। 23 जुलाई एफएलएन दिवस के रूप में मनाए गए। शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर खिलौना निर्माण किए पेपर क्राफ्ट, मिट्टी के खिलौना बनाए।  कुन्ती सिन्हा, बबीता ध्रुवे, पीरेंद्र वर्मा अपने बच्चों के साथ खिलौना कार्नर देखे और सराहना भी किए। 

24 जुलाई खेल दिवस मनाए

खेल दिवस के अवसर पर स्थानीय खेलों के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। नवाचारी शिक्षिका हिम कल्याणी सिन्हा ने व्यायाम योगाभ्यास,फुगड़ी, बोतल रेस, गेड़ी दौड़, पत्ता पत्ता आदि खेल प्रतियोगिता कराया गया और विजेता बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया है। इस मौके पर पालक बच्चों का उत्साह वर्धन किया खेल में बच्चें ख़ूब मजा लिए। 25 जुलाई सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाए, स्वच्छता की सन्देश दिया, लोक गीत करमा, सुआ, ददरीया, भरथरी, राउत नाचा, पंडवानी से बच्चों को परिचय कराया गया।  बालिकाएं करमा गीत में और बालक राउत नाचा में मनमोहक प्रस्तुति दिए। 26 जुलाई डिजिटल कौशल बाल दिवस के रूप में मनाए गए। गूगल सर्च मैप, टॉकिंग टैड, कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना सिखाया गया। 

 बच्चों को दी व्यवसाय से जुड़ी जानकारी 

27 जुलाई मिशन लाइफ और इकोक्लब दिवस मनाया गया। इस दिन सभी को पर्यावरण के महत्व में जानकारी दी गई है। एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत माताएं अपने बच्चों के साथ पेड़ लगाई। जिसमें आम, नीम, करंज, कदम, जाम के पेड़ रोपित किए गए है और सुरक्षा शपथ लिया। 

विद्यायांजलि योजना के बारे में दी जानकारी

28 जुलाई सामूहिक भागीदारी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यायांजलि योजना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि, बुजुर्गाे से कहानी सुने, आसपास के क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण और वर्षा जल संचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस तरह से शिक्षा सप्ताह का कार्यक्रम हर्षाेउल्लास के मनाया गया।