रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब चरम पर है। छत्तीसगढ़ में प्रभावी दोनों प्रमुख सियासी दलों के बड़े नेता भी यहां आकर जनसभाएं कर रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है। 

नेताओं के अपने-अपने दावों के बीच हरिभूमि INH मीडिया समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने चुनावी संवाद किया है, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ। जिनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा ने लोकसभा के चार चुनाव लड़े, वे इस बार संवैधानिक दायित्वों के चलते चुनावी समर से बाहर हैं। डॉ. रमन सिंह इस चुनाव को कैसे देखते हैं? क्या है उनका अनुमान? अपनी पार्टी और विरोधी गठबंधन के अलावा कांग्रेस के अभियान पर क्या हैं उनकी राय? 

किसकी गारंटी चलेगी

डॉ. रमन सिंह कहते हैं कि, उन्हें अब कोई डाउट नहीं है कि, एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी की गारंटियों के आगे कितना टिकेगी मोदी की गारंटी? इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी पर ये क्या बोल गए डॉ. रमन...कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने पर क्या है डॉ. रमन सिंह की राय?