सोमा शर्मा - नवापारा। भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान  के तहत छत्तीसगढ़ में भी भाजपा नेताओं का प्रदेश में दौरा जारी है।  शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चंपारण पहुंचकर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।

बांग्लादेश की घटना की निंदा

सावन के चौथे सोमवार को चंपारण पहुंचे अध्यक्ष देव अभियान के शुभारंभ के पूर्व चम्पेश्वर महादेव की पूजा -अर्चना भी की। वल्लभाचार्य की जन्मभूमि पर सरकार के एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षरोपण भी किया। मीडिया से चर्चा के दौरान अध्यक्ष देव ने बांग्लादेश की घटना की निंदा की। 

ये लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय विधायक इंद्र साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, सरपंच रानी पटेल, टीकमचंद साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।