कोंडागांव।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले मे मंगलवार को 188वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमे  वाहिनी मुख्यालय कोण्डागांव के साथ वाहिनी की सभी कंपनियों,ए/188 केषकाल (जिला कोण्ड़ागांव), बी/188 एवं एफ/188 पुष्पालघाट ( जिला बस्तर), डी/188, ई/188 व जी/188 कोर्रा, गादीरास,और पोलमपल्ली (जिला सुकमा)शामिल थी।

हाथों मे तिरंगा लेकर निकली बाइक रैली  

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए भव्य तिरंगा रैली का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी नीतीन्द्र नाथ,188वी वाहिनी के नेतृत्व में हाथो में तिरंगा लेकर, तिरंगा बाइक रैली अभियान का आगाज हुआ।  इस आयोजन को वाहिनी मुख्यालय के कैम्पस से शुरु कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से होते हुए तेलीबांधा तालाब, घड़ी चौक ,रायपुर नाका, कलेक्ट्रेट परिसर, डोंगरीपारा से वापस कोण्डागांव मुख्य मार्केट से होते हुए वाहिनी मुख्यालय तक किया गया। जिसमें 188 वाहिनी के अधिकारियों अभिज्ञान कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, अभिजीत काले, उप कमाण्डेन्ट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चन्द्रन आर.पी. के साथ वाहिनी के अधिनस्थ अधिकारियो व भारी संख्या में जवानों ने हिस्सा लिया। 

स्थानीय लोगों का मिला समर्थन 

स्थानीय नागरिकों ने इस तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस आयोजन ने नागरिको को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और 15 अगस्त तक अपने घरो में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि, इस वाहिनी द्वारा समय -समय पर विभिन्न कार्यक्रमो जैसे  सिविक एक्शन कार्यक्रम,  वृक्षा रोपण, खेलकुद इत्यादि कार्यक्रमो का आयोजन अपनी परिचालनिक क्षेत्रों में बड़े रचनात्मक ढंग से किया जाता रहा है ।