रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को बस्तर के सिलगेर दौरे के लिए रवाना हुए। अपने सिलगेर दौरे को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा- आज ACS होम, ACS पंचायत विभाग के साथ सिलगेर के दौरे पर जा रहा हूं। उल्लेखनीय है कि, सिलगेर गोलीकांड के बाद से ही चर्चा में रहा है। वहां ग्रामीण लगभग दो साल से इस गोलीकांड की जांच की मांग को लेकर आंदोलित हैं।
 
इस दौरान श्री शर्मा ने यह भी कहा कि, यदि सुरक्षात्मक अनुमति मिलती है तो टेकलगुड़ा भी जाउंगा। उल्लेखनीय है कि, इसी सप्ताह टेकलगुड़ा में नक्सलियों ने कैंप निर्माण को पहुंची फोर्स पर हमला कर दिया था। इस प्लान्ड नक्सल हमले में तीन जवान शहीद हुए थे। वहां नक्सली सुरक्ष्ख्क्षि बलों का कैंप खोले जाने का विरोध कर रहे हें। श्री शर्मा ने कहा कि, नक्सली विकास कैंपों का विरोध कर रहे है। इन कैंपों से आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना और क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जल्द से जल्द विकास के कैंप खुलें ये हमारा प्रयास है।

गजब का होगा छत्तीसगढ़ का बजट

बजट सत्र को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा - देश के अन्य राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ का बजट गजब लगेगा। मोदी की गारंटी का आधा हिस्सा पहले ही बजट में सरकार पूरी करने जा रही है। 

राजधानी से जिलों तक पहुंचेगा प्रशासन

मंत्रियों को जिले के प्रभार सौंपने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, प्रशासनिक कसावट के लिए मंत्रियों के साथ सचिवों को भी जिलों का प्रभाव सौंप गया है। अब प्रशासन रायपुर के साथ जिलों में भी है। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं प्रभारियों को, बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की जाए।