नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के नगर पालिका सूरजपुर के निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा में प्रवेश किया। बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री देव गुप्ता की अगुवाई में सभी लोग पार्टी में शामिल हुए। सभी 17 नंबर वार्ड और 18 नबर वार्ड के निर्दलीय पार्षद हैं। वहीं इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली सोनी और विधायक भूलन सिंह मारावी उपस्थिति रहे।
भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सभी पार्षदों का में स्वागत किया गया। नगर पालिक सुराजपुर के 18 वार्ड में 8 में भाजपा के पार्षद जीते थे। जबकि कांग्रेस ने 6 सीट अपने नाम किया है। वहीं 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। इनमें से 2 निर्दलीय पार्षद ललन सोनवनी और करमातो राजवाड़े भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ ही भाजपा के पास उपाध्यक्ष बनाने के लिए रस्ता साफ हो गया है।