कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सावन माह के चौथे सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस विशाल कांवड़ यात्रा में हजारों कांवड़िए शामिल हुए। 40 कि.मी.लम्बी कांवड़ यात्रा महानदी तट से जल लेकर पलारी स्थित सिद्धेश्वर धाम पहुंची। जहाँ शिव भक्तों ने बोल बम के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर महाआरती किया गया।

 

111 लीटर दूध से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक 

सिद्धेश्वर मंदिर में 111 लीटर दूध से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया गया। उसके बाद समुंद तालाब के तट पर संध्या कालीन गंगा आरती किया गया। इस दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने सभी भक्तों को सावन माह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, सावन मास में भगवान शंकर की कृपा हम सब को मिलती रहे साथ ही  प्रदेश और देश में खुशहाली बनी रहे ऐसी कामना करता हूँ।

इसके अलावा लोक गायिका आरू साहू द्वारा एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सभी भक्त शिव भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। साथ ही मंत्री टंक राम वर्मा ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में छत्तीसगढ़ी भजन सुनाया। कांवड़ यात्रा में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, नवीन मिश्रा समेत हजारों की संख्या में कांवड़िए शामिल हुए।