रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में बड़ी जीत पर भाजपा एकात्म परिसर में भारी आतिशबाजी। मिठाई बांटकर, पटाखे और ढोल नगाड़े बजाकर की जा रही आतिशबाजी। विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक गुरु खुसवंत साय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नेता हैं मौजूद।

2024 election CG results Live updates...

  • बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू जीत के नजदीक पहुंचे। रुझानों में 1 लाख से ज्यादा वोट से आगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर दिखाया उत्साह।
  • महासमुंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी शानदार जीत के करीब पहुंचीं। 1 लाख 33 हजार 543 मतों से चल रही हैं आगे। महासमुंद बीजेपी कार्यालय में फूल मालाओं से रूप कुमारी चौधरी का स्वागत हुआ।
  • राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 45394 वोटों से आगे।
  • भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय अब 52,947 मतों से आगे हो गए हैं। उन्हें कुल मत- 5,74,942 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को कुल 5,21,995 वोट मिले हैं।
  • महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी, कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 
    चौथे राउंड के बाद 
    भाजपा  40140
    कांग्रेस  29870
    10270 वोट से भाजपा आगे
  • बस्तर लोकसभा सीट के बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस आगे
    4th राउंड में बीजेपी - 1207, कांग्रेस - 3304  
    इस राउंड में कांग्रेस की बढ़त - 2097 
    टोटल कांग्रेस में बढ़त - 2188 + 2097 = 4285 मत से आगे
  • राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल 3392 वोटों से आगे।
  • दुर्ग लोकसभा की 9 विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 27000 मतो से आगे। कांग्रेस के राजेंद्र साहू काफी पिछड़े।
  • नारायणपुर विधानसभा से कांग्रेस के कवासी लखमा तीसरे राउंड में आगे। 1544 वोट से आगे निकले लखमा। भाजपा के महेश कश्यप पिछड़े।
  • महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से राजिम और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में पहले और दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा की रूप कुमारी चौधरी 186 वोटों से आगे।
  • बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 7787 वोटो से आगे। प्रथम चरण के परिणाम में भाजपा आगे। कांग्रेस प्रत्याशी तोखन साहू चल रहे हैं पीछे।
  • डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे 1164 मतों से आगे। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में 545 वोटों से आगे। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 2600 वोटो से आगे। 

सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना

बतादें कि, सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ मतगणना शुरू हुई। 8.30 बजे से होगी EVM से मतगणना की शुरुआत होगी। बैलेट पेपर के आंकड़े मिलने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में 4 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त बताई जा रही है। राज्य भर के 94 मतगणना हॉल में मतों की गिनती हो रही है। जिनमें 1671 माइक्रो ऑब्जर्वर भी मतगणना पर नजर रखे हुए हैं। सभी मतगणना स्थलों में तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। मतगणना स्थल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को साथ ले जाने पर प्रतिबंध है। 

रायपुर लोकसभा की गिनती दो जिलों में

रायपुर लोकसभा की वोटों की गिनती दो जिलों में चल रही है। जिसमें 7 विधानसभा के वोटों की गिनती रायपुर के मतगणना स्थल में हो रही है, वहीं 2 विधानसभा के वोटों की गिनती बलौदाबाजार में चल रही है। सभी विधानसभाओं के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। राजधानी रायपुर की लोकसभा सीट पर बृजमोहन अग्रवाल और विकास उपाध्याय के बीच सीधा मुकाबला है।