भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी के सट्टेबाजी मामले में एसीबी ने दुर्ग तहसीलदार से तीनों की चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा मांगा है। इसे लेकर दुर्ग तहसीलदार जानकारी एकत्रित करना शुरु कर दिया है। जल्द ही एसीबी की टीम को संपत्ति से जुड़ी जानकारी सौंपी जाएगी। जानकारी के मुताबिक एसीबी ने राजस्व निरीक्षक जुनवानी, कोहका, रिसाली को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। 

एसीबी ने शुभम सोनी उर्फ पिंटू पिता कांतिलाल सोनी, सौरभ चंद्राकर को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने डाक द्वारा नोटिस भेजा गया था। दोनों आरोपी घर से फरार हैं। आरोपियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस कारण अपराध विवेचना में उसके चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी मांगी गई है। शुभम सोनी उर्फ पिंटू पिता कांतिलाल सोनी क्वार्टर नंबर 07 सड़क 32 जोन-2 सेक्टर-11 खुर्सीपार भिलाई दुर्ग की चल- अचल सम्पत्ति की जानकारी संबधित हल्का पटवारी के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। वही सौरभ चंद्राकर पिता रमेश्वर प्रसाद चंद्राकर मकान नंबर 303, सूर्या विहार कॉलोनी, भिलाई, 1 डी स्ट्रीट 34, सेक्टर 8 भिलाई, नेहरु नगर भिलाई रवि उप्पल की चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी संबधित हल्का पटवारी के माध्यम से जानकारी मांगी गई है।

पत्र मिला है

दुर्ग तहसीलदार पंचराम सलामे ने बताया कि, एसीबी से पत्र आया हुआ है। महादेव प्रमोटर सौरभ, रवि उप्पल, शुभम सोनी के संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। जानकारी जुटाई जा रही है। मिलने के बाद एसीबी को जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा।