घनश्याम सोनी- बलरामपुर। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार की एक ऐसी योजना है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। शहर हो ग्रामीण सभी स्तर पर महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाओं को अपनी आर्थिक परिस्थितियों में सुधार करने का सुनहरा अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ पाने वाली बलरामपुर विकाखण्ड अन्तर्गत ग्राम पस्ता निवासी श्रीमती मीना ठाकुर बताती हैं कि, इस योजना को लेकर वे काफी खुश हैं। वे कहती हैं कि, पहले हम महिलाओं के हाथों में पैसे नहीं आते थे। अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए घर के मुखिया पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन योजना के माध्यम से महिने की हर पहली तारिख को खाते में पैसे आ जाते हैं। अब हम स्वयं अपनी चीजों को लेने में सक्षम हैं। योजना से प्राप्त राशि से स्वयं निर्णय लेकर खर्च कर कर रही हैं, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 

 म्युचुअल फंड में निवेश, रत्ना कन्नौजे

महिलाओं के सपने हो रहे साकार

मीना ठाकुर जैसे कई महिलाएं है, जिनके लिए योजना से मिलने वाली राशि काफी उपयोगी सिद्ध हो रही हैं। योजना से ग्रामीण अंचल की महिलाओं के लिए भी आर्थिक सशक्तिकरण का द्वार खुल गया है, अब वे भी अपने परिवार का खर्च चलाने में सहयोग दे रही हैं, कई महिलाओं के अधूरे सपने साकार हो रहे हैं। 

हर माह सीधे खाते में आता है 1 हजार रुपया

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य किया किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से अब पात्र हितग्राहियों के खाते में 1,000 रुपए प्रतिमाह दी जा रही है, जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो रही है। इस योजना से महिलाएं सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो रहीं है । 

बच्चों की शिक्षा के लिए म्यूच्युअल फंड में निवेश 

वहीं राजधानी रायपुर में जब महतारी वंदन योजना के पैसे रत्ना कन्नौजे के खाते में आये तो उन्होंने इसे अपने बेटे की शिक्षा संबंधी जरूरतों पर निवेश के बारे में सोचा। वे निवेश विशेषज्ञों से मिलीं। निवेश के जानकारों ने उन्हें बताया कि शेयर बाजार में लंबे समय में पैसा काफी बढ़ता है यदि सोच समझ कर लगाया जाए। चूंकि सभी लोग बाजार के विशेषज्ञ नहीं होते, इसलिए म्यूच्युअल फंड के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।

विशेषज्ञों ने रत्ना को म्यूच्युअल फंड की दी जानकारी

रत्ना ने पूछा कि, म्यूचुअल फंड क्या होता है? तो उन्हें बताया गया कि, शेयर बाजार के जानकार विशेषज्ञ बहुत से शेयरों में जिनके बढ़ने की अच्छी संभावना होती है, म्यूच्युअल फंड के माध्यम से पैसा लगाते हैं और इसके बढ़ने पर लाभ यूनिट धारक का होता है।
रत्ना ने जो फंड खरीदा, उससे अब तक आये रिटर्न देखे। उन्हें लगा कि, अभी बेटे के उच्च शिक्षा में समय है। इसलिए एसआईपी में निवेश किया जा सकता है। और उन्होंने एसआईपी शुरू कर दिया। 

खाते में पैसे आते ही एसआईपी में डालती हैं रत्ना

अब महतारी वंदन योजना का पैसा जिस दिन खाते में आता है उसके अगले दिन ही वो एसआईपी की नियत तिथि में पैसे जमा कर देती हैं। रत्ना ने बताया कि, बेटे की खुशियों के लिए एक ठोस आधार तैयार हो गया है। हर महीने की सुरक्षित आय से मैं एसआईपी में निवेश करूंगी।

हर महीने सीएम साय डालते हैं पैसे

उनकी खुशियां हर महीने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने एक क्लिक से अंतरित कर रहे हैं और वे इसे भविष्य की खुशियों के रूप में निवेशित कर रही हैं। महतारी वंदन योजना से आधी आबादी के खुशहाल भविष्य का रास्ता खुला है जिससे पूरी आबादी को लाभ होगा।