कुश अग्रवाल-पलारी। बलौदाबाजार जिले में आपसी रंजिश के कारण एक युवक ने गुपचुप बेचने वाले युवक पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उसे बलौदाबाज़ार रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम विजय साहू था। वह गुपचुप गुपचुप व्यवसायी था।  बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की देर रात करीब 9.15 बजे लवन के अहिल्दा मोड़ चौक और लाला टेलर्स के दुकान के सामने उसी के घर के पास रहने वाले एक युवक ने उन पर चाकू से उनके जाँघ पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उसे बलौदाबाज़ार रेफेर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। 

इसे भी पढ़ें...ट्रेन से किडनैप हुआ किशोर : हरिद्वार जाते समय मेरठ के पास किडनैपिंग, बड़े भाई ने वीडियो जारी कर मांगी मदद 

दो दिन पहले हुआ था युवक से विवाद 

वहीं पुलिस घटनास्थल के आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बताया जा रहा है कि, उसी के घर के पास रहने वाले एक युवक ने उन पर चाकू से जांघ पर वार कर दिया है। बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले ही विजय और उसी युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।