सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके से नक्सलियों ने 4 लोगों को अगवा कर लिया। ये दोनों मजदूर टेकलगुड़ा जोन्नागुड़ा में जल जीवन मिशन का काम करने पहुंचे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, टेकलगुड़ा जगरगुंडा इलाके में  मस्तानपारा के रहने वाले दो मजदूर लतीफ़, निज़ाम के साथ-साथ दो जेसीबी ऑपरेटर जल जीवन मिशन के काम में लगे हुए थे। इस दौरान नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया। मजदूरों के परिजनों ने नक्सल संगठन से उन्हें जल्द छोड़ने की अपील की है।

जवानों ने ध्वस्त किया था नक्सली स्मारक 

वहीं 9 फरवरी को बीजापुर जिले में ही जिला बल और केरिपु 168 BN  के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सलियों के स्मारक पर बुलडोजर चलाया था। दरअसल, बासागुड़ा के नेण्ड्रा इलाके में नक्सलियों ने 3 स्मारक बनाए थे। जवानों ने उन्हें ध्वस्थ कर दिया।

‘लोन वर्राटू’  घर वापसी अभियान के तहत किया था सरेंडर 

9 फरवरी को ही दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था। दोनों नक्सलियों ने लोन वर्राटू घर वापसी अभियान के तहत सरेंडर किया। इस अभियान के तहत अब तक 170 ईनामी नक्सली सहित कुल 669 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली