बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव से विधानसभा विधायक गोमती साय के निर्वाचन को चुनौती देने के मामले में हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। इस मसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसके बाद दायर याचिका की काउंटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। इसलिए आज कोर्ट ने गोमती साय को नोटिस भेज दिया है। इसके अलावा 6 अन्य को भी नोटिस जारी किया है। हालांकि अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी। 

बता दें कि, गोमती साय ने भाजपा के टिकट पर पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें वे 255 वोटों से जीती थीं। गोमती साय ने ये पहला विधानसभा चुनाव लड़ा है। यानी वे पहली बार सांसद बनी है। इससे पहले वे जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 

बीजेपी ने गोमती पर जताया था भरोसा...

इस सीट पर भाजपा ने अपना चेहरा बदला था। भाजपा ने सांसद गोमती साय पर भरोसा जताया था। जानकारी के मुताबिक, 2018 में इस सीट से शिवशंकर पैकरा लड़े थे। वहीं कांग्रेस ने आदिवासी नेता और वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को इस सीट कमान देने का भरोसा जताया था। 

अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने HC को क्या बताया...

याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट को बताया कि, इस बार के चुनाव में पोस्टल बैलेट का हिसाब-किताब नियमानुसार नहीं रखा गया था। जिसमें बड़ी संख्या में याचिकाकर्ता मत निरस्त घोषित हुए हैं। वीवी पैट का मिलान भी ईवीएम से नहीं किया गया है। इसलिए अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को फिर से की जाएगी।