रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और भिलाई शहर में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में सोमवार को महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर राजीव भवन में सुप्रिया श्रीनेत और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने साय सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, देश में आधी आबादी में महिलाओं के लिए जगह नहीं बची है। छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं है। यहां तक कि, राजधानी रायपुर और भिलाई में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। यहीं नहीं बल्कि, प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह के मामले सामने आए हैं। लेकिन सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। आख़िरकार सरकारें क्यों दुराचारियों के साथ खड़ी होती है। आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया जाता है और पीड़ित महिला को दर- दर भटकना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें... 17 बंदरों का शिकार : फसल बचाने के लिए भरमार बंदूक से फायरिंग, जांच में जुटा वन विभाग

पिछले 8 महीने में हुई 600 रेप की घटनाएं 

उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में पिछले 8 माह में 600 से अधिक रेप हुए हैं। जिनमें से 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए. महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। लेकिन सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। 

इसे भी पढ़ें... राजधानी में गुंडागर्दी-लूटमार : नाबालिग ने दबंगई दिखाने युवक को मारा चाकू