बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना में न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति होने और शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में कार्यभार ग्रहण करने पर नवाचारी शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हा ने अपने पुराने स्कूल सैगोना में बच्चों को न्योता भोज कराया। 

उल्लेखनीय है कि, नवाचारी शिक्षिका हिम कल्याणी सिन्हा 2007 से आज पर्यन्त तक पूरे 17 वर्ष तक शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना में सहायक शिक्षक के पद पर कार्य कर रही थी। वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति ली और कार्यभार भी ग्रहण किया। 

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित है शिक्षिका

नेवता भोज में मध्यान्ह भोजन के साथ सभी बच्चों को खीर -पूड़ी खिलाई गई। सैगोना स्कूल में हिम कल्याणी पूरे 17 वर्ष तक पूर्ण समर्पित भाव से बच्चों के साथ कार्य की। निरंतर नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य को सरल बनाने का प्रयास किया। यही कारण है कि, शिक्षिका हिम कल्याणी को इस वर्ष का राज्यपाल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। 

नम हुईं बच्चों की आंखें

शिक्षिका ने कहा कि, आज उनके पदोन्नति से पूरा गाँव दुःखी है। बच्चे खूब रो रहे थे। बच्चों के साथ शिक्षिका का मार्मिक पल रहा, सदैव बच्चों को प्रोत्साहित करती थी। बच्चों से निरंतर जुड़ी रहती थी। आज जब बच्चों को पता चला कि, हमारी शिक्षिका अब दूसरे स्कूल जा रही है। तो बच्चों के आंखों से आंसू बहने लगे। लड़कियां तो भाव विह्वल हो गई। इन बच्चों के अगाध प्रेम और लगाव को देखर स्वयं हिम कल्याणी की आँखे भी छल छला आई। नवाचारी शिक्षिका हिम कल्याणी का व्यवहार अत्यंत ही सुंदर और सरल है। गाँव में भी उनके कार्यों की सभी खूब प्रसंशा करते है।

ये लोग मौजूद थे

इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक लेखराम वर्मा, पवन साहू, कुन्ती सिन्हा, पीरेंद्र वर्मा, नीमा वर्मा, सुनीता वर्मा, लक्ष्मीन सिन्हा, बबीता ध्रुवे, संगीता पाठक, फुलेश्वरी सिन्हा उपस्थित रही।