रायपुर। छत्तीसगढ़ में आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। शातिर ठगों ने नए-नए तरीके ईजाद कर लिए हैं। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से आया जहां दो सगी बहनों को कांफ्रेंस कॉल के माध्यम से ठगी का शिकार बना लिया। फ्रॉड ने एक बहन को फोन कर उनके पिता के पैसे और रिसीव करने की बात की। इसके बाद उसने अपनी दूसरी बहन को कांफ्रेंस कॉल में जोड़ लिया। दोनों ठग से बात करने लगी। इस दौरान आरोपी ने उनके फोन से करीब 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया। पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तब पीड़िता ने इसकी शिकयात थाने में दर्ज कराई। मामला पूरा डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। 

खुद को बैंक कर्मी बताकर ठगी की

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शांति विहार कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि, 7 फरवरी की शाम 5 बजे के करीब उसकी बहन सुरभि के मोबाइल नंबर पर एक अंजान व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। ठग ने बहनों के पिता के पेंशन का पैसे ट्रांसफर कर रहा हूं बोलकर फोन पे चालू करने के लिए कहा। सुरभि ने कहा कि, उसकी बड़ी बहन फोन पे नहीं चलाती है। उसने अपनी बहन संगीता दीवान को कांफ्रेंस कॉल में ले लिया। इसके बाद ठग ने उससे पैसे ट्रांसफर करने के नाम पर कुछ मैसेज भेजे और स्टेप फॉलो करने को कहा। पीड़िता ने ठीक वैसा ही किया। ठग के फोन काटने के बाद जब पिता ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसके बैंक खाते से 97 हजार 888 रूपए गायब थे इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकयात थाने में दर्ज कराई । पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।