रायपुर। कान्यकुब्ज महिला मंडल ने आशीर्वाद भवन में सावन उत्सव 2024 का आयोजन किया। इस उत्सव का थीम शिव पूजा और हरियाली था। महिलाएं सज-संवर कर आयोजन स्थल पर पहुंची और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत शिव स्तुति से हुई। इसके बाद महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में सोनम मिश्रा, बरखा त्रिवेदी, निधि शुक्ला, रोशनी शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ऋचा शुक्ला, प्रज्ञा मिश्रा, मोनिका शुक्ला, ज्योति अग्निहोत्री, उन्नति शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

महिलाओं ने दी सुंदर प्रस्तुति

सावन ट्विन प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में शीतल और सुधा मिश्रा ने पहला स्थान, ऋचा शुक्ला, प्रज्ञा मिश्रा ने दूसरा स्थान और ईशा शुक्ला, अक्षिता दीक्षित ने हासिल किया। उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर आधारित आलता लगाओ प्रतियोगिता में पूजा बाजपेई ने प्रथम, शशि शुक्ला ने दूसरा और रोशनी शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

बच्चों ने किया हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ 

बच्चों को सनातन धर्म और संस्कृति से जागरूक करना समाज का दायित्व है। इसी कड़ी में बच्चों ने हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस प्रतियोगिता में अर्चित शुक्ल प्रथम स्थान, अनविका स्वास्थ्य द्वितीय स्थान और आध्य अग्निहोत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

दो दिवसीय सावन मेले का किया आयोजन 

व्यापार व्यवहार की प्रगति और महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय सावन मेले का आयोजन किया गया। इसमें साड़ी, सूट, चादर, बैग, राखियां, फैंसी आइटम, केक, चॉकलेट, आचार, बड़ी, पापड़ के स्टॉल भी लगाए गए। नाश्ते के स्टॉल में गुपचुप,  भेल,  मंगोड़ी  और साथ में गरमा-गरम चाय का भी महिलाओं ने लुत्फ उठाया। सभी विजेताओं को हमारी संस्था कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, और अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया।